RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात युद्ध पोत ने संकट में फंसे एमवी आइलैंडर जहाजको महत्वपूर्ण विस्फोटक आयुध निपटान और चिकित्सा सहायता प्रदान की।

नई दिल्ली/पीआईबी 24 फरवरी।पलाऊ देश के ध्वज वाहक एमवीआइलैंडर जहाज में 22 फरवरी 2024 को ड्रोन/मिसाइल द्वारा संभावित हमले के बाद आग लग गई थी। संकट में फंसे इसे पोत के सहायता आग्रह पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 22 फरवरी 2024 की दोपहर में भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत इस जहाज के आसपास के क्षेत्र में पहुंचे। भारत के युद्धक पोत समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अदन की खाड़ी में तैनात मिशन के रूप में कार्य करते हैं।
भारतीय नौसेना के विस्फोटक आयुध निपटान विशेषज्ञ उस जहाज पर चढ़े और किसी भी अन्य जोखिम से बचाने के लिए इस पर सहायक गतिविधियां संचालित कीं। इसके बाद जहाज को आगे के बढ़ने के लिए आवश्यक सहायता भी दी गई।
चिकित्सा सहायता देने के अनुरोध पर भारत का एक चिकित्सीय सहायता दल भी जहाज पर चढ़ गया और उसने चालक दल के एक घायल सदस्य को हरसंभव सहायता प्रदान की।
इस तरह से भारतीय नौसेना के जहाजों के अथक प्रयास व्यापारिक जहाजरानी और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।

Related posts

भगवान श्री कृष्ण की 16108 पत्नियां थी : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में पहुंचे मंत्री विजय कुमार मंडल,सुरक्षित तैराकी और सामुदायिक प्रशिक्षण पर बल।

rktvnews

पार्किंग व्यवस्था को ले जिलाधिकारी रीना जोशी की बैठक।

rktvnews

गढ़वा जिले में सड़क सुरक्षा संबंधित पैंपलेट्स का वितरण।

rktvnews

“शादी के बाद करियर: उड़ान या उलझन?”

rktvnews

भोजपुर:राज्य जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में भोजपुर ने जीते कई स्वर्ण।

rktvnews

Leave a Comment