RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से की दूरभाष पर चर्चा।

भोपाल/मध्यप्रदेश 24 फरवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कमांड एंड कंट्रोल रूम में प्राप्त सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की जानकारी ली और उनके निराकरण की स्थिति भी देखी। इस दौरान उन्होंने रेंडमली चयन कर सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव को ग्राम पंचायत अजीमाबादपारदी निवासी सुनैना ने बताया कि उनकी बेटी को लाडली लक्ष्मी योजना की राशि प्राप्त नहीं हो रही हैं। उन्होंने सुनैना को आश्वत किया कि शिकायत के निराकरण के साथ ही आपको हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्राम पंचायत अक्याजस्सा निवासी नवीन माथु ने बताया कि उनके पिताजी पैरालिसिस की समस्या से पीड़ित है। बैंक द्वारा उनका खाता भी बंद कर दिया गया है जिनसे उन्हें राशि निकालने में समस्या हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नवीन माथु से कहा कि आपकी समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव आवेदक नवीन माथु से स्मार्ट सिटी कार्यालय में मिले और विस्तार से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नवीन को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। सहायता राशि को लेकर नवीन माथु ने मुख्यमंत्री का आभार माना।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में अन्य विभागों के कार्यों का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम का प्रभावी ढंग से क्रियान्वन करने के भी निर्देश दिये। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, विधायक सतीष मालवीय, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना ,नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर: डीटीओ के नेतृत्व में विद्यालयों में संचालित बसों का चलाया गया जांच अभियान।

rktvnews

उज्जैन:सिंहस्थ 2028 के कार्यो में गति लाएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

निर्देशक शिव रवैल ने ‘द रेलवे मेन ‘ के निर्माण से जुड़ी रचनात्मक प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की।

rktvnews

भागवत कथा साधना भी है और सिद्धी भी : आचार्य धर्मेंद्र

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की।

rktvnews

पटना:मगध प्रमंडल में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न : मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

rktvnews

Leave a Comment