RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

नई दिल्ली/पीआईबी 23 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री जोशी साल 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष भी रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में श्री मनोहर जोशी ने राज्य की प्रगति के लिए अथक प्रयास किये थे। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि श्री जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, हमारी संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक जीवंत और सहभागी बनाने का प्रयास किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक X पोस्ट में लिखा है;

“श्री मनोहर जोशी जी के निधन से मुझे दुःख हुआ है। वे एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक सेवा में वर्षों का समय बिताया और नगरपालिका, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अथक प्रयास किये। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। श्री मनोहर जोशी जी ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान हमारी संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक जीवंत एवं सहभागी बनाने का प्रयास किया। मनोहर जोशी जी को एक विधायक के रूप में उनकी कर्मठता के लिए भी स्मरण किया जाएगा, उन्हें चारों विधानमंडलों में सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके परिवार तथा समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।”

Related posts

धर्म का स्वरूप: सेवा या स्वार्थ?

rktvnews

बिहार:मंत्री परिषद की बैठक में आठ एजेंडों पर लिए गए निर्णय।

rktvnews

रायपुर : आरटीई के तहत लॉटरी से छात्रों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ।

rktvnews

भोजपुर:आरा में सुदामा प्रसाद और अगिआंव में शिवप्रकाश रंजन की जीत करें सुनिश्चित : राजू यादव

rktvnews

झारखंड:राजकीय बंशीधर महोत्सव-2025 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

rktvnews

भोजपुर: स्वच्छता ही सेवा 2024 के उन्मुखीकरण को ले बैठक।

rktvnews

Leave a Comment