RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:समारहणालय परिसर में स्थित नव निर्मित उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी का न्यायालय भवन का किया गया उद्घाटन।

चतरा/ झारखंड 17 फरवरी।समारहणालय परिसर में स्थित नव निर्मित उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी का न्यायालय भवन का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी चतरा अबु इमरान द्वारा शुक्रवार को विधिवत रूप से जिला अधिवक्ता संघ की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि चतरा जिला का निर्माण 1991 में हुआ है। अधिवक्ताओं और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया न्यायालय भवन का निर्माण किया गया है। 16 फरवरी से न्यायालय का न्यायालय कार्य नव निर्मित भवन से संचालित किया जाना शुरू किया गया है।
उक्त मौके पर अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, अरूण कुमार एक्का निदेशक डीआरडीए, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा वैभव कुमार सिंह, मुरली मनोहर मिश्रा सचिव, जिला अधिवक्ता संघ व्यवहार न्यायालय चतरा, रमेश जायसवाल सरकारी अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय चतरा, रविकांत कुंवर सहायक सरकारी अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय चतरा, बार एसोसिएशन के सदस्यगण समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

रक्षा उपकरण क्षमता।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रामायण और महाभारत का अरबी भाषा में अनुवाद करने के लिए अब्दुल्ला अल-बरून और अब्दुल लतीफ अल-नसेफ की प्रशंसा की।

rktvnews

भोजपुर:ओझवलिया-बचरी सड़क निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोपाल:अंतर्राष्ट्रीय गौरेया दिवस पर क्विज प्रतियोगिता।

rktvnews

आईएनएस सुनयना (आईओएस सागर) एक महीने के सफल दौरे के बाद कोच्चि लौटा।

rktvnews

महिला कालेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित!ज्ञान प्राप्ति और लक्ष्य हासिल करने के लिए कालेज आना जरूरी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

Leave a Comment