RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

चतरा:जिला स्तरीय किसान मेला सह फल फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

चतरा/झारखंड 02 फरवरी।जिला स्तरीय किसान मेला सह फल फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र कुल्लू मोड़ चतरा में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिले के उपायुक्त अबु इमरान शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
चतरा अंतर्गत सभी प्रखण्डों से सैकड़ों किसान अपने कृषि उत्पाद के साथ भाग लिए। किसान द्वारा लाए गए विभिन्न उत्पादों को वैज्ञानिकों द्वारा ग्रेडिंग के उपरांत श्रेष्ठ उत्पादों का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया। मेले में कुल 25 प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शनी किया गया। साथ ही कृषि से संबंधित अन्य विभागों के साथ खाद्य, बीज, कीटनाशी एवं कृषि यंत्र के कम्पनियों द्वारा कुल 15 स्टॉल लगाया गया। मेले में वैज्ञानिकों द्वारा कृषि से संबंधित विस्तृत तकनीकि जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न किसानों द्वारा व कृषि यंत्र के कम्पनियों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का उपायुक्त ने निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। वहीं नवोदय विद्यालय के छात्रों का कृषि विज्ञान केन्द्र चतरा में चल रहे 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया एवं कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आत्मा चतरा द्वारा पूर्व में चयनित 25 किसानों को राज्य सहाय अनुदान के तहत अर्न्तराज्य प्रशिक्षण हेतु आई.आई.भी.आर. वारानसी के लिए उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान व उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उक्त प्रदर्शनी कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, जिला सहकारिता पदाधिकारी निलम कुमारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर के आरा रेलवे स्टेशन पर शराब के साथ युवकों की गिरफ्तारी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 सितंबर 25

rktvnews

बिहिया मे 21 जून को जनसभा में विनोद तावड़े,सुशील मोदी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता होंगे शामिल।होंग। कार्यक्रम की सफ़लता को भाजपा पदाधिकारियों का जनसंपर्क।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने दी बिहारवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनायें।

rktvnews

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर हुई ब्रीफिंग।

rktvnews

Leave a Comment