RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर:जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान 01 फरवरी 24 को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया।

बक्सर/ बिहार 31 जनवरी।जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 01 फरवरी 2024 को संयुक्त श्रम भवन, बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविर में दिनांक 01 फरवरी 2024 को BARBEQUE NATION HOSPITALITY LTD. के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 18-28 वर्ष किया गया है। नियोक्ता के द्वारा मैट्रिक योग्यताधारी युवक को GUEST SERVICE ASSOCIATE & RANGE CHEF के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 30 पदों की रिक्तियाँ दर्शायी गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 10000.00+FOOD+ACCOMMODATION रूपया प्रति महीना दर्शाया गया है। कार्य स्थल PAN INDIA है।
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 01 फरवरी 2024 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा, मैट्रिक एवं इण्टर के प्रमाण पत्रों के साथ दोपहिया वाहन एवं डीएल होना चाहिए। जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते है। कार्य स्थल पर ही एन0सी0एस0 पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Related posts

नारद जयंती पर कवि अरुण दिव्यांश की रचना

rktvnews

राष्ट्रपति ने भुवनेश्वर के निकट हरिदमदा गांव में ब्रह्माकुमारी के दिव्य रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय अभियान ‘स्थायित्व के लिए जीवनशैली’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

भारत ने पिछले नौ वर्षों के दौरान कोयला उत्पादन में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

rktvnews

बिहार: रोहतास: डीडीसी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग संबंधित योजनाओं की आयोजित की गई बैठक।

rktvnews

इंदौर:सफलता की कहानी:स्ट्रा रीपर संचालन से बढ़ी आजीविका, नरवाई प्रबंधन हुआ सशक्त।

rktvnews

गिरीडीह:मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment