RK TV News
खबरें
Breaking Newsविज्ञान

यंग साइंटिस्ट कॉन्फ्रेंस में डिस्कवरी और इनोवेशन की एक शानदार यात्रा।

नई दिल्ली/15 जनवरी।डिस्कवरी और इनोवेशन की दुनिया में एक रोमांचक यात्रा के लिए खुद को तैयार करें क्योंकि “द यंग साइंटिस्ट कॉन्फ्रेंस” (वाईएससी) का स्टेज सज चुका है। केवल एक सम्मेलन से कही ज्यादा, यंग साइंटिस्ट कॉन्फ्रेंस विचारों का उत्सव, प्रतिभा का संगम और समृद्ध भारत का एक मार्ग है!
अगर आप 45 वर्ष से कम आयु के युवा पोस्टग्रेजुएट, रिसर्च स्कॉलर, पोस्टडॉक, शिक्षाविद, वैज्ञानिक, उद्यमी या इनोवेटर हैं तो यह आपके चमकने का मंच है! यंग साइंटिस्ट कॉन्फ्रेंस फ्रंटियर सांइसेज के प्रतिभाशाली दिमागों को पेपर और पोस्टर प्रजेंटेशन में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रहा है। अपने अब्स्ट्रैक्ट जमा करें और अपनी रिसर्च को सेंटर स्टेज पर आने का मौका दें। एक कठोर पीयर रिव्यू प्रक्रिया के माध्यम से रिसर्च पेपर चुने गए जाएंगे।
निःशुल्क पंजीकरण के साथ-साथ चयनित प्रतिभागियों के लिए कॉम्प्लीमेंट्री ट्रेवल और रुकने की व्यवस्था के अतिरिक्त लाभ का आनंद लें। यंग साइंटिस्ट कॉन्फ्रेंस सिर्फ एक आयोजन नहीं है; यह एक समृद्ध भविष्य की दिशा में एक आंदोलन है। आइए, मिलकर “अमृत काल” में योगदान दें और एक समृद्ध भारत को आकार दें!
युवाओं, इनोवेशन और ज्ञान की खोज का जश्न मनाने वाले आंदोलन का हिस्सा बनने के इस अविश्वसनीय अवसर को न चूकें। अधिक जानकारी के लिए और अपने अब्स्ट्रैक्ट जमा करने के लिए हमारी वेबसाइट www.scienceindiafest.org पर जाएँ।
यंग साइंटिस्ट कॉन्फ्रेंस के लिए अपने कैलेंडर में तारीख पर निशान लगा लें । यहां प्रतिभा और इनोवेशन के मेल से और नए आइडियाज से भविष्य का निर्माल होता है। इस असाधारण यात्रा पर हमारे साथ जुड़ें!

(साभार: साइंस मीडिया कम्युनिकेशन सेल,सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर)

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय चतरा पहुंच प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं का किया समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:आरा क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर को चार रनों से पराजित किया।

rktvnews

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड को वर्ष 2022-23 में कार्यस्थल पर सुरक्षा में सुधार के लिए उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित “ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023” से सम्मानित किया गया

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 अप्रैल 24

rktvnews

भोजपुर:सुशील मोदी जयंती सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान।

rktvnews

गिरीडीह:प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने महापौर एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment