RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

दरभंगा प्रेक्षागृह में नवनियुक्त शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र।

दरभंगा/बिहार 13 जनवरी। दरभंगा, प्रेक्षागृह में बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से दरभंगा जिला के चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
द्वितीय चरण के चयनित दरभंगा के शिक्षकों को आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा मनीष कुमार, जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन एवं उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी संयुक्त निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता के कर-कमलों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस दौरान दरभंगा, प्रेक्षागृह में उपस्थित नवनियुक्त शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, बिहार व उप मुख्यमंत्री के भाषण पर तालियाँ बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर आयुक्त ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए उन्हें अपने पदस्थापन विद्यालय में जाकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं भावी पीढ़ी को अच्छी तरह शिक्षित करने के निर्देश दिये।
वहीं जिलाधिकारी द्वारा भी नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्त पत्र प्रदान करते हुए अपने पदस्थापन विद्यालय में जाकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बच्चों को अच्छी तरह से शिक्षित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिले के 3110 शिक्षकों को पटना व दरभंगा में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी गण उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: पहाड़ों वाली काली मंदिर में देवी जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने शहरी क्षेत्र के कई छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय में उद्यमी वार्ता सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में दो दिवसीय रजत जयंती समारोह का शुभारंभ।

rktvnews

रायपुर : अखण्ड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय – राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment