RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रतियोगिता

उर्दू की श्रेष्ठ पुस्तकों के लिये मिलेंगे पुरस्कार।

इंदौर/ मध्यप्रदेश 09 जनवरी।मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा उर्दू की श्रेष्ठ पुस्तकों पर 6 राष्ट्रीय एवं 13 प्रादेशिक पुरस्कार दिये जाने के लिये 01 जनवरी, 2023 से 31 दिसम्बर, 2023 तक की अवधि में प्रकाशित पुस्तकें 12 फरवरी, 2024 तक आमंत्रित हैं।
अखिल भारतीय पुरस्कार की श्रेणी में मीर तकी मीर पुरस्कार (उर्दू शायरी), हकीम कुमरूल हसन पुरस्कार (उर्दू पत्रकारिता, शोघ एवं आलोचना), हामिद सईद खाँ पुरस्कार (कहानी, लघु कथा), शादाँ इन्दौरी पुरस्कार (निबंध एवं अनुवाद), जौहर कुरैशी पुरस्कार (हास्य व्यंग्य), इब्राहीम यूसुफ पुरस्कार (नाटक, दास्तान) के लिये 51 हजार रूपये का पुरस्कार निर्धारित है।
प्रादेशिक पुरस्कार 31 हजार रूपये की श्रेणी मेंसिराज मीर खाँ सहर पुरस्कार (उर्दू शायरी), बासित भोपाली पुरस्कार (कहानी लघु कथा), मोहम्मद अली ताज पुरस्कार (रेखाचित्र, रिपोर्ताज़), नवाब सिद्दीक हसन खाँ पुरस्कार (उर्दू पत्रकारिता (उर्दू पत्रिका) शोध व आलोचना), शैरी भोपाली पुरस्कार (बाल साहित्य), कैफ भोपाली पुरस्कार (उर्दू शिक्षक), शम्भू दयाल सुखन पुरस्कार (अ-उर्दू भाषी लेखकों/शायरों की उर्दू कृति), शिफा ग्वालियरी पुरस्कार (प्रदेश के लेखक / शायर की पहली कृति), जाँ निसार अख़्तर पुरस्कार रसाई साहित्य (रसाई, नात, उर्दू साहित्य / शायरी की एक विद्या), पन्नालाल श्रीवास्तव नूर पुरस्कार (आत्मकथा, संस्मरण), सूरज कला सहाय पुरस्कार (यात्रा क्रतांत), नवाब शाहजहाँ बेगम ताजवर पुरस्कार (निबंध एवं अनुवाद), निदा फ़ाज़ली पुरस्कार (उर्दू नज़्म, दोहा, रुबाई) इसमें 31 हजार का पुरस्कार दिया जायेगा।
इन पुरस्कारों के लिये 01 जनवरी, 2023 से 31 दिसम्बर, 2023 में प्रकाशित पुस्तकों के लेखकों से पुस्तक की चार-चार प्रतियाँ निर्धारित फार्म भरकर 12 फरवरी, 2024 तक कार्यालय, म.प्र. उर्दू अकादमी, मुल्ला रमूज़ी संस्कृति भवन, बाणगंगा रोड, भोपाल भेजने का अनुरोध है। निर्धारित फार्म उर्दू अकादमी की वेबसाईट से प्राप्त किया जा सकता है।

Related posts

अमित शाह ने कहा, नरेन्द्र मोदी सरकार हमारी युवा पीढ़ी को ड्रग्स के खतरे से सुरक्षित कर एक नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति कटिबद्ध है।

rktvnews

आईआईसीए 6-7 अक्टूबर को नई दिल्ली में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के लिए ‘जनजातीय विकास के लिए सीएसआर उत्कृष्टता का लाभ उठाना’ विषय के तहत दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन करेगा।

rktvnews

नालंदा:फणीश्वर नाथ रेणु की जयंती पर ‘तीसरी कसम’ फिल्म का प्रदर्शन।

rktvnews

एनएचएआई ने भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों के “हरित आवरण सूचकांक” के विकास और रिपोर्ट के लिए एनआरएससी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी और कारोबारियों को मिली सहूलियत: सी डी शर्मा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment