RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में 50 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र तैयार करने के दिये निर्देश।

जयपुर/राजस्थान 08 जनवरी। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रथम 100 दिवस की कार्य योजना के तहत प्रदेश में 50 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र तैयार किये जाएं। प्रत्येक जिले में एक—एक आंगनबाड़ी केन्द्र मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाए जिस पर सभी आधारभूत सुविधाएं, ग्रोथ मॉनीटरिंग डिवाईस, खिलौनें, पुस्तकें, फर्नीचर, आदि उपलब्ध हों इसके साथ ही उन्होंने सीएसआर के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों के विकास को बढ़ावा दिये जाने पर जोर दिया।
उपमुख्यमंत्री ने बैठक में निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं रामअवतार मीणा को 100 दिवसीय कार्ययोजना के सभी बिन्दुओं पर तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिसमें समस्त ग्राम पंचायतों में पोषण पंचायतों का गठन, प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर न्यूनतम 6 समुदाय आधारित दिवसों का आयोजन, आंगनबाड़ी केन्द्र परिक्षेत्र में 0 से 5 वर्ष के बच्चों की वृद्धि निगरानी पोषण ट्रेकर पर दर्ज करवाना, समस्त 61 हजार 873 आंगनबाड़ी केन्द्रों में गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाये जाने, 61 नवसृजित परियोजनाओं के संचालन की कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दु प्रमुख हैं।
बैठक में महिला अधिकारिता आयुक्त ओमप्रकाश बुनकर भी उपस्थित रहे।

Related posts

एनडब्ल्यूडीए सोसायटी की 38वीं वार्षिक आम बैठक और नदियों को जोड़ने के लिए विशेष समिति (एससीआईएलआर) की 22वीं बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

बड़का गांव अख्तियारपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

अलवर जिले के किशनगढबास में राजकीय औषधालय के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : विशेष रिपोर्ट, संजय पराते: जब स्कूली रसोईये को पुलिस ने बनाया ईनामी माओवादी और मारा मुठभेड़ में।

rktvnews

भोजपुर:नववर्ष पर दर्शन हेतु माँ आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़।

rktvnews

वैश्विक विशेषज्ञों ने महिला सशक्तिकरण और कृषि-खाद्य प्रणालियों में नेतृत्व हासिल करने के लिए जी20 देशों के लिए नए दिशा-निर्देश तय किए।

rktvnews

Leave a Comment