RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार विभूति स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र के 50वीं पुण्य तिथि के अवसर पर समाधि स्थल बलुआ, सुपौल में भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

सुपौल/बिहार 03 जनवरी।आज बिहार विभूति स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र के 50वीं पुण्य तिथि के अवसर पर समाधि स्थल बलुआ, सुपौल में भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल, शैशव यादव, पुलिस अधीक्षक, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज/वीरपुर, अभिषेक रंजन, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारीगण के साथ-साथ स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र के परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
समाधि स्थल पर स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र के परिवार के सदस्यों द्वारा विधिवत कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा बिहार विभूति स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र के पुण्यात्मा को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक, सुपौल एवं उपस्थित सभी पदाधिकारीगण के द्वारा भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि बिहार विभूति स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किये थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में संसदीय सचिव, योजना, श्रम, रोजगार मंत्री, गृह उपमंत्री, उप वित मंत्री, विदेश व्यापार मंत्री एवं 1973 से 1975 तक केन्द्रीय रेल मंत्री के रूप में अपना योगदान दिये, जो आज भी स्मरणीय है। साथ ही वे अर्थशास्त्र के प्रकांड विद्वान थे।
अमर शहीद ललित नारायण मिश्र एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी पुरूष थे जो अपने राजनीतिक दूरदर्शिता, धर्मनिर्पेक्षता, प्रशासनिक दक्षता, राष्ट्रभक्ति और निःस्वार्थ जनसेवा के लिए जन-मन में चर्चित थे।
प्रत्येक वर्ष 03 जनवरी एक ऐसा दिन है जो आम जनों के लिए मार्मिक वेदना और पीड़ा के साथ प्राणी स्मृतियों को ताजा करते हुए आती है। साथ ही बिहार तथा भारत की निरंतर सेवा में लगे रहने की प्रेरणा दे जाती है। आज का दिन ललित बाबू के मानवीय, राजनैतिक एवं चरित्रिक गुणों को देश वासियों के मानस पटल पर पुनः जागृत कर राष्ट्रीय और राजकीय समस्याओं के निराकरण के लिए सहज संघर्ष करने की क्षमता तथा साहस प्रदान करता है।
उपरोक्त कार्यक्रम में वक्ता के रूप में पुलिस अधीक्षक, सुपौल, तेज नारायण खेड़वाड़, पूर्व समादेष्टा, होम गार्ड, उदय गोईन, पूर्व विधायक, रामचन्द्र मंडल, शिक्षाविद, शालीग्राम पांडे, समाजसेवी एवं शकील अहमद, समाजसेवी आदि गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित किया।
अंत में अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Related posts

राष्ट्रपति हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुईं।

rktvnews

भोजपुर : झूठे आश्वासन से नही चलेगा काम: एएनएम संघर्ष मोर्चा

rktvnews

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2023 कार्यक्रम का स्क्रीनिंग किया गया।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:शहरी क्षेत्र में “स्वच्छ-शहर-अभियान” के तहत नगर निगम द्वारा कराया जा रहा साफ-सफाई एवं चुना व ब्लीचिंग का छिड़काव।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त चतरा ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की एक एक कर समस्याएं सुनी।

rktvnews

रायपुर:प्योर ईवी ने लॉन्च किया रोमांचक कैशबैक ऑफर के साथ ‘प्योर परफेक्ट 10’ रेफरल प्रोग्राम।

rktvnews

Leave a Comment