RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

प्रधानमंत्री ने डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/28 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डीएमडीके के संस्थापक और प्रसिद्ध अभिनेता विजयकांत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने विजयकांत को उनके द्वारा की गई जनसेवा के लिए याद किया जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

“थिरू विजयकांत जी के निधन से बहुत दु:खी हूं। वे तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज अभिनेता थे जिनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीता है। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह जनसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहे और उन्होंने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्‍य पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके निधन से जो स्‍थान खाली हुआ है उसे भरना बहुत मुश्किल होगा। वे मेरे करीबी दोस्त थे और मैं वर्षों से उनके साथ हुई बातचीत का सप्रेम स्‍मरण करता हूं। इस दु:ख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और असंख्य अनुयायियों के साथ हैं। ओम शांति।”

Related posts

मोतिहारी: 100 करोड़ की लागत से निर्मित आठ भवनों का उदघाटन एवं 8 करोड़ की लागत वाली दो भवनो का किया गया शिलान्यास।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निष्पादन व अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ने भारत की औद्योगिक नीति को आकार देने में पीएलआई योजनाओं, भारत के हरित परिवर्तन और समावेशी स्थिरता की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रसारित कर रहा भोजपुर डाक विभाग।

rktvnews

सीतामढ़ी:भूकंप सुरक्षा सप्ताह-2024 के अवसर पर आपदा न्यूनीकरण के लिए जन जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

Leave a Comment