RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और साहिबजादों की बहादुरी और आदर्शों ने लाखों लोगों को ताकत दी: मुख्यमंत्री

जयपुर/राजस्थान 26 दिसम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में राजापार्क स्थित गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा पहुंचे। मुख्यमंत्री शर्मा ने इस दौरान श्री गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा में मत्था टेका और देश व प्रदेश में शांति, सद्भाव और अमन के लिए अरदास की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गुरू गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के असाधारण साहस और बलिदान को याद करने का दिन है। माता गुजरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और साहिबजादों की बहादुरी और आदर्शों ने लाखों लोगों को ताकत दी। उन्होंने कभी अन्याय के आगे सिर नहीं झुकाया। वीर साहिबजादों के शौर्य की याद दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले वर्ष 26 दिसम्बर को देशभर में वीर बाल दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी।

प्राणीमात्र के कल्याण के लिए समर्पित सिख समुदाय

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में सभी धर्मों की अच्छी बातों का समावेश है और सिख समुदाय प्राणीमात्र के कल्याण के लिए समर्पित है। सिख धर्म नैतिकता, सामंजस्य और एकता के सिद्धांतों को बढ़ावा देता है तथा समानता और एकता की बात करता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी में जो ज्ञान समाया है, आज उसको हमें मात्र पढ़ने की नहीं बल्कि अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।

सिख समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

भजन लाल शर्मा ने कहा कि सरकार सिख समाज के अधिकारों की हमेशा रक्षा करेगी। सरकार संकल्प पत्र में वादे के अनुसार प्रदेश के ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए कार्य करेगी। इस दौरान गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गुरू गोबिंद सिंह एवं साहिबजादों की तस्वीर भेंट की।
कार्यक्रम में सांसद रामचरण बोहरा, विधायक श्री कालीचरण सराफ, सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह, गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:डीएम ने ककिला क्लस्टर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

rktvnews

ओडिशा में भारत की पहली उन्नत 3डी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग इकाई का शिलान्यास; एआई, 5जी और रक्षा तकनीक को बड़ा समर्थन।

rktvnews

भोजपुर : एनडीए प्रत्याशी के चुनाव की तैयारी हेतू प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित! शाहपुर मे हुआ कार्यक्रम

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने जनगणना के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए सम्मिलित, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव बारात को किया रवाना।

rktvnews

झारखंड:जल संरक्षण के लिए अभिनव तरीके अपनाएः मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment