RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा में भारतीय मूल्यों का समावेश आवश्यक: विधानसभा अध्यक्ष

जयपुर/राजस्थान 24 दिसम्बर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा में भारतीय मूल्यों के समावेश की आवश्यकता प्रतिपादित की है। उन्होंने कहा कि हमारा भारतीय समाज लोकतंत्रीय व्यवस्था वाला है तथा विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है। भारत की शिक्षा संस्कृति पर आधारित तथा मातृ भाषा में शिक्षा का प्रसार होना चाहिए।
देवनानी शनिवार को यहां राजस्थान विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास केन्द्र में आयोजित भारतीय शिक्षा मंडल के अखिल भारतीय अधिकारी अभ्यास वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा के प्रमुख विषयों पर अनुसंधान आधारित पुस्तक का विमोचन किया।
देवनानी ने कहा कि मानव जीवन का प्रकृति के साथ सामंजस्य होना और राष्ट्रीय पुनरूत्थान के लिए शिक्षा का भारतीय मूल्यों पर आधारित होना आवश्यक है तथा इसके लिए भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान किया जाना चाहिए। भारत की संस्कृति और दर्शन दूसरे देशों से भिन्न है। भारतीय शिक्षा में वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिन का दर्शन समाहित है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का आधार मात्र ही नही बल्कि मानव जीवन को सामर्थ्यवान और संस्कारवान बनाने वाली होनी चाहिए।
समारोह को राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा, विवेकानन्द ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलपति विजयवीर सिंह, बी. आर. शंकरानन्द और भरत शरण सिंह ने भी सम्बोधित किया। प्रारम्भ में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारम्भ किया।

Related posts

झारखण्ड:झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

भोपाल:सर्द मौसम में बरकतुल्लाह एजुकेशन सोसायटी का कम्बल वितरण का समापन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर उनकी अदम्य भावना और वीरता को सलाम किया।

rktvnews

सिवान:सचिव, ऊर्जा विभाग- सह- प्रभारी सचिव सिवान जिला मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन शाखा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:नेचुरल जस्टिस के सिद्धांत का पालन कर निष्पादन में तेजी लाने तथा प्रचार प्रसार करने का निर्देश।

rktvnews

म्यूजिक ने मिला दी जोड़ी! डीजे योगी ने चारु सेमवाल से दिल्ली में की शादी।

rktvnews

Leave a Comment