RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

अरब सागर में समुद्री अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय नौसेना के मिशन के तहत तैनात मंचों ने अपहरण घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली/16 दिसंबर।अरब सागर में समुद्री अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय नौसेना के मिशन के तहत तैनात मंचों ने माल्टा ध्वज वाले पोत एमवी रुएन के अपहरण पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया दी है। 18 चालक दल वाले इस पोत ने यूकेएमटीओ पोर्टल, पीएम पर 14 दिसंबर, 2023 पर मईडे संदेश भेजा था, जिसमें लगभग छह अज्ञात कर्मियों के सवार होने का संकेत दिया गया था।
भारतीय नौसेना ने संकट की इस स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया दी और इस क्षेत्र में निगरानी करने वाले अपने समुद्री गश्ती विमान को पहले भेजा। इसके बाद एमवी रुएन पोत का पता लगाने और उसकी सहायता करने के लिए अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोकने के लिए तैनात अपने युद्धपोत को भी भेजा।
विमान ने 15 दिसंबर, 2023 की सुबह अपहृत पोत के ऊपर से उड़ान भरी। इसके बाद भारतीय नौसेना का विमान लगातार इसकी गतिविधि की निगरानी कर रहा था। एमवी रुएन पोत सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा था।
भारतीय नौसेना के युद्धपोत, जिसे समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया गया था, ने भी 16 दिसंबर, 2023 की सुबह एमवी रुएन को रोक लिया है।
इस क्षेत्र में अन्य एजेंसियों/एमएनएफ के समन्वय से पूरी स्थिति की गहराई से निगरानी की जा रही है। भारतीय नौसेना, इस क्षेत्र में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों व मित्र देशों के साथ व्यापारी पोत परिवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

बक्सर:दैनिक जीवन में योग को अपनाना जरूरी, स्वस्थ शरीर के लिए योग अति आवश्यक : जिलाधिकारी

rktvnews

भोपाल:विगत 5 दिनों में प्रदेशभर में पुलिस की तत्परता से 9 परिवारों में लौटी खुशियाँ।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा।

rktvnews

भोजपुर:वक्फ बिल संशोधन वापसी को ले निकला प्रतिवाद मार्च।

rktvnews

भोजपुर:एकदिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया अंडर-19 नेशनल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी चयनित।

rktvnews

Leave a Comment