RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : अचानक तबियत बिगड़ने से युवक की मौत, परिजन बदहवास।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 09 दिसंबर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के भीमपट्टी छोटकी नैनीजोर गाँव में अचानक तबियत बिगड़ने से एक युवक की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम मे रास्ते में हो गई। मृतक भीमपट्टी छोटकी नैनीजोर गाँव निवासी नारद पासवान का पुत्र पप्पू पासवान (28) वर्ष बताया जाता है। पप्पू पासवान सेंटरिंग मिस्त्री का काम करता था। गुरुवार को वह काम करके अपने घर आया तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर मे प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर चिकित्सा हेतू आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरा ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में हाहाकार मच गया। मृतक पप्पू पासवान की पत्नी, दो बच्चों सहित परिजन बदहवास हैं और उनका रोते-रोते बुरा हाल है। परिजनों का कहना है की बारिश के दौरान ठंड लगने से मौत हो गई।

Related posts

जामिया मिलिया इस्लामिया के 105वें स्थापना दिवस पर “मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण” पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचक सूची एवं अन्य विषयों पर विचार -विमर्श हेतू डीडीसी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

भोजपुर के शाहपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए रोङेबाजी में प्राथमिकी दर्ज ।

rktvnews

भोजपुर:विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाने के लिए अपनी पसंदीदा पुस्तक पढ़ें:विभागाध्यक्ष

rktvnews

रामगढ़ में हुआ विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

Leave a Comment