RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में संचालित विकास योजनाओं की हुई बिंदुवार समीक्षा।

जो भी कार्य प्रगति पर हैं उसे दिसंबर माह के अंत तक कराएं पूर्ण!योजनाओं में गुणवत्ता की जांच अति आवश्यक:उपायुक्त

चतरा/झारखंड 29 नवंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में संचालित विकास योजनाओं की बिंदूवार समीक्षा की गई ।समीक्षा के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम सभी कार्यकारणी एजेंसी को दिसंबर माह के अंत तक जो भी कार्य प्रगति पर हैं उसे पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को कहा जो भी निर्माण कार्य व योजनाएँ प्रगति पर है उसकी गुणवत्ता की जांच स्थल पर पहुंच कराएं। साथ ही कहा पूरे राज्य में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन अभी तक कई जिलों का भ्रमण कर चुके हैं। वहीं माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी कार्यकारणी एजेंसी सभी लम्बित योजनाओं को जल्द जल्द से पूर्ण कराएं।
जिला के स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी की विशेष रूप से समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जो भी मूलभूत सुविधाएँ एवं आवश्यक उपकरण से संबंधित कार्य हैं उसे जल्द से जल्द पूर्ण किया जाय। कार्यकारणी एजेंसी को आंगनवाड़ी से संबंधित कार्यों को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, सभी कार्यकारणी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता व उनके सहयोगी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: गंगा जल साक्षात ब्रह्म द्रव है:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डिपार्टमेंट ऑफ़ मीडिया स्टडीज, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतीहारी के छात्रों को जिलाधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र

rktvnews

भोजपुर एसपी ने मुफ्फसिल थाने का किया निरीक्षण!दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के पालघर में एक दवा निर्माण इकाई में लीक हुई नाइट्रोजन गैस के कारण चार श्रमिकों की मौत और दो अन्य के घायल होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर:एस.डी.मेमोरियल कप सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

rktvnews

भोजपुर की नन्दनी एवं विद्या अस्मिता खेलो इंडिया जोनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए चयनित।

rktvnews

Leave a Comment