RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 23 नवंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने गुरुवार को भोपाल में मतगणना स्थल पुरानी जेल पहुँचकर विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत आगामी 3 दिसंबर को जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबिले, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। बाद में उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में रूके हुए निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की तथा सीसीटीवी के माध्यम से कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन मतगणना व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारीअनुपम राजन ने निर्देश दिए कि विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। सुबह 8:30 बजे से ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करें। मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से उपलब्ध रहें। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा, नोडल मतगणना संदीप केरकेट्टा, डिप्टी डीईओ रविशंकर राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त सम्पन्न कराएं मैट्रिक परीक्षा :जिलाधिकारी

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति योजना का किया शुभारम्भ।

rktvnews

भोपाल:सरदार पटेल, राष्ट्रहित प्रथम के विचार पर सदैव अडिग रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रहीं श्रीमहावीर जी दौरे पर।

rktvnews

बक्सर:जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्ड्ररी स्कूल, कथकौली में सड़क सुरक्षा संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रहे असामाजिक तत्व!दरभंगा पुलिस ने किया अफवाहों का खंडन।

rktvnews

Leave a Comment