RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर:लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिहार के अपर सचिव द्वारा बहुग्रामीण पाइपलाइन जलापूर्ति योजना सिमरी का किया गया निरीक्षण।

बक्सर/ बिहार 23 नवंबर।आज संजीव कुमार अपर सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं धीरज कुमार सिंह कार्यपालक अभियंता मुख्यालय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिहार पटना के द्वारा बहुग्रामीण पाइपलाइन जलापूर्ति योजना सिमरी का निरीक्षण किया गया।
अपर सचिव के द्वारा जलापूर्ति योजना के सभी मुख्य अवयवो का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में संवेदक प्रतिनिधि एवं कनीय अभियंता द्वारा अपर सचिव को बताया गया कि 4 जोन बलिहार, सोनवर्षा, गड़नी एवं अर्जुनपुर में राइजिंग मेन टेस्टिंग का कार्य पूर्ण है। इसके पश्चात अपर सचिव महोदय द्वारा इन सभी जोनों के 07 पंचायत के 47 वार्डों में दिनांक 23 नवंबर 2023 से गंगा नदी का शुद्ध पेयजल की जलापूर्ति करने हेतु निर्देश दिया गया।
इसके अलावा 4 जोन गायघाट एवं सिमरी (आशा पडरी), गंगौली एवं नियाज़ीपुर में चरणबद्ध तरीके से एक सप्ताह के अंदर गंगा के जल को शुद्ध कर जलापूर्ति चालू करने के लिए निर्देश दिया गया। साथ ही उनके द्वारा संवेदक को मुख्यालय में समर्पित विचलन की स्वीकृति हेतु आश्वासन दिया गया और निर्देशित किया गया कि योजना अंतर्गत शेष बचे सभी कार्यों को डेढ़ माह के भीतर पूर्ण कर योजना से आच्छादित सभी गांवों में गंगा नदी के शुद्ध जल से जलापूर्ति सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल ब्रह्मपुर, कनीय अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रशाखा बक्सर एवं संवेदक के प्रतिनिधि निरीक्षण स्थल पर उपस्थित थे।

Related posts

गोपालगंज: आगामी 09 मार्च की राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक।

rktvnews

54 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में खलनायकों की भूमिका पर भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित खलनायक रंजीत, गुलशन ग्रोवर, रज़ा मुराद और किरण कुमार ने “द विलेन्स – लीविंग अ लास्टिंग इम्प्रेशन” शीर्षक विषय पर विचार-विमर्श किया।

rktvnews

अक्षय कुमार और अरशद वारसी का धमाकेदार मज़ाक-मस्ती वाला जॉली वर्सेस जॉली वीडियो; हँसी से हो जाओगे लोटपोट।

rktvnews

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय16 से 26 तक भारत रंग महोत्सव के 22वें संस्करण का आयोजन करेगा

rktvnews

भोजपुर:राज्य जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में भोजपुर ने जीते कई स्वर्ण।

rktvnews

भोजपुर: ऐतिहासिक होगा जदयू का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन,बैठक कर बनाई गई रणनीति।

rktvnews

Leave a Comment