RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर:केंद्रीय मंत्री ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिले के विभिन्न घाटो का निरीक्षण किया।

आरा/भोजपुर 17 नवंबर।आज केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह भोजपुर जिला के क्षेत्रो का भ्रमण कर रहे है। भ्रमण के दौरान महान पर्व छठ की तैयारी को लेकर विभिन्न घाटो का निरीक्षण किया।
उनके द्वारा शुक्रवार को आरा शहर के बिहारी मील,नहर घाट,क्लेक्ट्रीएट घाट,चंदवा सूर्य मंदिर ,पुलिस लाईन घाट और गांगी घाटो का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पदाधिकारियो को स्वच्छता, रोशनी,पानी,चिकित्सा आदी बहाल करने का आदेश दिया गया।उन्होने आम जनता की मांग को ध्यान पूर्वक सुनते हुए घाटो पर समुचित ब्यवस्था करने की बात कही। उन्होने नहर किनारे गंदगी पर भड़कते हुए संबंधित पदाधिकारियो को डाँट लगाते हुए उसे जल्द सफाई करने का आदेश दिया। ज्ञातब्य हो कि केन्द्रीय मंत्री द्वारा नहर का सौंदर्यीकरण का काम बहुत तेजी से चल रहा है।इसके साथ कायमनगर से जीरो माईल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी इनके प्रयास से हो रहा है।
उन्होने कहा कि मेरे द्वारा भोजपुर जिला के सभी घाटो पर प्रत्येक वर्ष छठव्रतियों के लिए समुचित ब्यवस्था की जाती है। मेरे द्वारा सभी महत्वपूर्ण घाटो पर हाईमास्ट लाईट की ब्यवस्था कर दी गई है। जिला की जनता हमारे लिए सर्वोपरी है।
इसके साथ केन्द्रीय मंत्री ने संदेश सोन नद घाट का निरीक्षण करते हुए लाईट ,चेंजिंग रुम सहित आवश्यक कार्यो का संपादन किया। सहार,अंधारी,गड़हनी मे भी मंत्री द्वारा निरीक्षण किया गया और जनता द्वारा की गई माँगो को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
उक्त दौरा मंत्री सह सांसद का जगह-जगह भब्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,ईं धीरेन्द्र सिंह,विजय सिंह,शंभु चौरसिया,सतीश भट्ट,मीरा यादव,कौशल यादव,अजय सिंह,अखिलानंद ओझा, संजय कुमार सिंह,राजेश सिंह,राम दिनेश यादव,जीतु चौरसिया, सोनु गुप्ता, लव पंडित, रविकांत, अशोक केसरी,अरूण सिंह,अनील सिंह सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता और जनता शामिल हुए।
आरा मे घाटो के निरीक्षण के दौरान आरा नगर आयुक्त,सिंचाई, सड़क,एनटीपीसी, आईसी,पावरग्रिड के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया EVM/VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:अनुदानित मूल्य पर किसानों के बीच कृषि यंत्र कीट कराया गया उपलब्ध।

rktvnews

भोजपुर: दक्ष कैरियर स्कूल में आयोजित” प्रेरणा” कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने की शिरकत।

rktvnews

देवघर:जलस्रोतों का संरक्षण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिलःउपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

अभियुक्त ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण।

rktvnews

उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment