RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:16 एवं 17 नवम्बर को निर्वाचन शिकायतों के निराकरण के लिये दल गठित।

भोपाल /मध्यप्रदेश 15 नवंबर।विधानसभा निर्वाचन 2023 में 16 एवं 17 नवम्बर को मतदान की तैयारियों और मतदान प्रक्रिया के दौरान आने वाली कठिनाईयों/शिकायतों के निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में 4 दलो का गठन किया गया है। नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों के लिये संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री (मोबाईल नम्बर 9425859477 एवं 7898290344), उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निमिषा जायसवाल (मोबाईल नम्बर 9425661873) एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। इंदौर एवं उज्जैन संभाग के लिये संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह (मोबाईल नम्बर 9009432792), उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश यादव (मोबाईल नम्बर 9425104123) एवं अन्य सहायक अधिकारी कर्मचारी तैनात रहेंगे।
ग्वालियर, भोपाल एवं चम्बल संभाग के लिये संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे (मोबाईल नम्बर 9425064030), उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रंजना देवड़ा (मोबाईल नम्बर 9424050301) एवं अन्य सहायक अधिकारी/कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। सागर, शहडोल एवं रीवा संभाग के लिये संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूचिका चौहान (मोबाईल नम्बर 9977385800), उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुरभि तिवारी (मोबाईल नम्बर 8889609355) एवं अन्य सहायक अधिकारी/कर्मचारी तैनात रहेंगे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भाई दूज पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

rktvnews

वैश्विक खाद्य सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली में ‘डायलॉगनेक्स्ट’ सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:रामनगर प्रखंड के खटौरी पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

रांची:झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और निवेश पर मुख्य सचिव के साथ अमेरिकी काउंसलेट जेनरल बैठक ।

rktvnews

दामोदरपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट!गिरफ्तार 6 अभियुक्त भेजे गए जेल।

rktvnews

Leave a Comment