RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ।

देहरादून/ उत्तराखंड 06 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पहुंच कर स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया तथा एनएसई की सांकेतिक बेल भी बजाया। मुख्यमंत्री ने आगामी 08 और 09 दिसंबर को देहरादून में होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के अनुकूल नीतियां बनाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिले, इस दिशा में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान, उत्तराखण्ड सरकार के सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

लघु समाचार पत्रों को मिलेगा हर दो माह में विज्ञापन।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प – 1.62 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 7.11 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

rktvnews

भोपाल:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

25 फरबरी को आरा में गौतम बुद्ध के महान् शिष्य भिक्षु धम्म छाया की प्रतिमा का बिहार के राज्यपाल द्वारा होगा अनावरण।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हेतु सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बेंगलुरु में निमहंस के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment