RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न:जिले के 1297 मतदान केंद्रों के लिए 1555 बीयू, 1555 सीयू तथा 1683 वीवीपैट रेंडमली आवंटन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 02 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत विभागीय निर्देशानुसार 2 नवंबर को सायं 05:00 बजे ई.वी.एम. मशीनों के प्रथम रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार की अध्यक्षता में पूर्ण की गई। जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल कुमार, आईएएस प्रोबेशनर प्रीतम जाखड़, एनआईसी से शैलेन्द्र कुमार, एएओ हंसराज वर्मा सहित संबंधित अधिकारीगणों के अतिरिक्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित पॉर्टल के माध्यम से प्रथम रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिसमें विधानसभानुसार बीयू 20 प्रतिशत, सीयू 20 प्रतिशत एवं वीवीपैट 30 प्रतिशत अतिरिक्त मशीनों का रैण्डम आवंटन किया गया। जिले के 1297 पोलिंग बूथ के लिए कुल 1555 बीयू, 1555 सीयू तथा 1683 वीवीपैट का आवंटन किया गया।
संगरिया विधानसभा में 226 मतदान केंद्रों के लिए 271 बीयू, 271 सीयू तथा 297 वीवीपैट, हनुमानगढ़ विधानसभा के 268 मतदान केंद्रों के लिए 321 बीयू, 321 सीयू तथा 348 वीवीपैट, पीलीबंगा विधानसभा के 285 मतदान केंद्रों के लिए 342 बीयू, 342 सीयू तथा 370 वीवीपैट, नोहर विधानसभा के 265 मतदान केंद्रों के लिए 318 बीयू, 318 सीयू तथा 344 वीवीपैट एवं भादरा विधानसभा के 253 मतदान केंद्रों के लिए 303 बीयू, 303 सीयू तथा 328 वीवीपैट का रैंडम आवंटन किया गया।

Related posts

मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के संबंध में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, भारत प्रौद्योगिकी संचालित मधुमेह देखभाल का नेतृत्व करने के लिए तैयार है

rktvnews

आरा नगर निगम में वार्ड पार्षदों का धरना जारी!खूब होती रही नारेबाजी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को किया गया नामित।

rktvnews

दुर्ग,: संभाग स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों को बतायी गई मतगणना की बारीकियां।

rktvnews

Leave a Comment