RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

37वीं नेशनल गेम्स में शशि सिंह का एथलेटिक्स में सिल्वर से आगाज़।

शशि सिंह

पटना /बिहार 30 अक्टूबर। गोवा के पंजिम में आयोजित 37वी राष्ट्रीय खेलो में बिहार एथलेटिक्स के शशि सिंह ने सिल्वर मेडल से आगाज़ किया ।
37वीं नेशनल गेम्स के आयोजन के दूसरे दिन के समापन तक बिहार एथलेटिक्स संघ के खिलाड़ी शशि सिंह ने 1500 मीटर की दौड़ 3:41:49 मिनट के साथ दूसरे नम्बर रह कर सिल्वर मेडल पर बिहार के साथ साथ अपने पैतृक जिले भोजपुर का नाम रौशन कर दिया।
शशि सिंह की इस कामयाबी से बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई।

पंकज राज और रविंद्र शंकरण

बिहार राज्य खेल प्राधिकारण के निदेशक एवं सचिव पंकज राज तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्र शंकरण ने शशि सिंह के साथ बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाक़त अली को बधाई दी है।

लियाकत अली

वही बिहार के अध्यक्ष सलीम परवेज एवं सचिव लियाक़त अली ने संयुक्त रूप से बधाई दिया ।
लियाक़त अली ने बताया कि खेल प्राधिकरण की मदद से आज बिहार एथलेटिक्स ऊंचे मुकाम पर पहुंच चुका है अब नेशनल ही नही बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर तक बिहार के खिलाड़ी अपना परचम लहरायेंगे ।

Related posts

उज्जैन:खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) की शुरुआत हुई।

rktvnews

देवघर:चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने महामारी तैयारी नवाचार गठबंधन के तहत एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान से संबंधित “प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा” का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर निकाली शोभा यात्रा।

rktvnews

सारण : जिलाधिकारी ने लोक मामलों की सुनवाई करते हुए किया समाधान।

rktvnews

चतरा:JPSC परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment