RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिये मीडिया का सहयोग जरूरी- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

भोपाल/26 अक्टूबर।मध्यप्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि लोकतंत्र के विकास में मीडिया की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सम्पन्न कराने के लिये मीडिया का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। वास्तविक जानकारी मतदाताओं तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन गुरुवार को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल के स्वर्ण जयंती सभागार में मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मीडिया कार्यशाला में राजन ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। विगत 9 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक एनफोर्समेंट एजेंसियों (एफएसटी, एसएसटी एवं पुलिस दल) द्वारा पिछले विधानसभा निर्वाचन से दोगुना कीमत की अवैध नकदी, सोना-चांदी, जेवर, मादक पदार्थों की जब्ती की कार्यवाही की जा चुकी है।
राजन ने बताया कि वरिष्ठ मतदाता एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गयी है। प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये मतदाता जागरूकता की विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। राजन ने मीडिया प्रतिनिधियों से मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित करने के लिये अपने संचार माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आव्हान भी किया।
मीडिया कार्यशाला में भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक डॉ. वाय.पी. सिंह एवं प्रो. पी.एन. सनेशर द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के मीडिया के संबंध में सभी दिशा-निर्देशों एवं सहयोग की अपेक्षा से जुड़े बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

Related posts

बिहार: भोजपुर: लोक गायिका शारदा सिन्हा को नवयुवक संघ नाट्य कला मंच नारायणपुर ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

टैली सोल्युशन्स ने किया ‘एमएसएमई ऑनर्स’ के चौथे संस्करण का अनावरण, उद्यमिता की उत्कृष्टता का जश्न मनाने की तैयारी।

rktvnews

भोपाल:हम सुशासन और संवेदनशीलता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर: नगरपालिका चुनाव:जिले में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अहले सुबह से कंट्रोल रूम में उपस्थित

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति एवं हवाई अड्डा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:श्री त्रिदंडी देव कॉलेज में 7–8 अप्रैल 26 को होगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी।

rktvnews

Leave a Comment