RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

एआईएनएससी 2023 : आईएनएस शिवाजी, लोनावाला में अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में एनसीसी के नौसेना विंग कैडेटों ने उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली/25 अक्टूबर।अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर 2023 (एआईएनएससी 2023) प्रतिष्ठित नौसैनिक अड्डे आईएनएस शिवाजी, लोनावाला में पूरा हो गया है। इसके साथ ही, देश भर के 17 निदेशालयों से आए भारत के सर्वश्रेष्ठ युवा कैडेटों के बीच इस वार्षिक 10 दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस बार एआईएनएससी का आयोजन एनसीसी के महाराष्ट्र निदेशालय के तत्वावधान में किया गया।
लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह एवीएसएम, वीएसएम, डीजी एनसीसी ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ हमें आईएनएस शिवाजी में एआईएनएससी 2023 के दौरान कैडेटों की उपलब्धि पर गर्व है। यह कार्यक्रम न केवल हमारे युवा कैडेटों की अविश्वसनीय प्रतिभा को उजागर करता है बल्कि प्रतिभागियों के बीच भावनापूर्ण सौहार्द को मजबूत भी करता है। इस शिविर के लिए दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्यालय और आईएनएस शिवाजी द्वारा प्रदान की गई मदद और संसाधन राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सच्ची प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं।’’
इस साल प्रतियोगिताओं में कई गतिविधियाँ शामिल रहीं, जिनसे कैडेटों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौती मिली। इसमें कैडेटों के नेतृत्व कौशल को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई प्रतियोगिताओं, अभ्यासों और कार्यशालाओं की एक श्रृंखला भी शामिल रही। इस वर्ष यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र डीटीई ने जीती, जबकि आन्ध्रप्रदेश और तेलंगाना डीटीई उपविजेता रहे।

Related posts

गढ़वा में जलछाजन विकास परियोजना को मिली नई दिशा

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला जापान का प्रतिनिधिमण्डल, राज्य में अतिरिक्त निवेश के लिए की चर्चा।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को सुदृढ़, सक्रिय और प्रभावी बनाने को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण के आदित्य मधुकर करेंगे राष्ट्रीय स्तर के यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में इटाढी प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

गोपालगंज डीएम की अध्यक्षता में विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment