RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:विधानसभा आम चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी हेतु जिला प्रशासन की नई पहल।

हनुमानगढ़/राजस्थान 18 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 में जिला हनुमानगढ़ में दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिव्यांग मतदाताओं की दी जाने वाली सुविधाओं के र्लिए Zilahanumangarh.in पोर्टल पर मतदाता सर्वे फार्म लाॅन्च किया गया। जिसके उपयोग हेतु जिलें की सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों को वीसी के माध्यम से आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी, द्वारा बताया गया कि बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर सभी दिव्यांग मतदाताओं से सम्बन्धित सूचनाएं यथा होम वोटिंग, व्हील चेयर, मतदान सहायक आदि को सर्वे फार्म में संकलित करेगा। उक्त संकलित सुचनाओं के आधार पर जिला प्रशासन दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत मतदान हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। सभी विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निग अधिकारियों द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।

क्या रहेगी प्रक्रिया

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित पोर्टल का उपयोग कर बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक दिव्यांग मतदाता के घर जाकर मतदान करने हेतु आवश्यक सूचनाए यथा होम वोटिंग, व्हील चेयर तथा मतदान सहायक के उपयोग हेतु दिव्यांग मतदाता की आवश्यकता को फार्म में दर्ज करेगा जिसके आधार पर रिर्टनिग अधिकारी कार्यालय द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदान के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी।

Related posts

झारखंड: राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

नव वर्ष एक संकल्प

rktvnews

13 जून 2023 को मैसर्स एल एंड टी, कट्टुपल्ली में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (जीआरएसई) के तीसरे जहाज ‘अंजदीप’ का शुभारंभ और एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी परियोजना के 7वें जहाज की निर्माण प्रक्रिया (कील बिछाना) शुरू

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ बैठक की।

rktvnews

अब मतदाता सूचियों में विदेशी नामों का हौवा।

rktvnews

बिहार:इस बार वैशाखी के सहारे है मोदी जी की सरकार : शिवानंद तिवारी

rktvnews

Leave a Comment