RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने ग्वालियर में स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्र एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण।

भोपाल/मध्यप्रदेश 15 अक्टूबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों की जानकारी लेने रविवार को ग्वालियर पहुंचे। महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय (एमएलबी) पहुंचकर स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र का अवलोकन किया। अधिकारियों के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिये की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने मतदान दलों की रवानगी और मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दलों द्वारा सामग्री जमा करने की व्यवस्था के संबंधी जानकारी प्राप्त की। राजन ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिये मतदाता जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया जाए। नए मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करें, इसके लिये जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखा जाएं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के लिये उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, ताकि अधिक से अधिक लोग उसका लाभ लेकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। निरीक्षण में डीआईजी चंबल कृष्णावेणी देशावतु, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

16 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में 761 करोड़ रूपए की लागत से कामाख्यानगर-दुबुरी खंड के 4 लेन के चौड़ीकरण का लोकार्पण और 34 करोड़ रूपए की लागत मोटेर से बनेर तक लाडुगांव से होकर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया

rktvnews

भोजपुर:बजट में जनता की समस्याओं का समाधान अपर्याप्त : सामाजिक कार्यकर्ता शशि मिश्रा

rktvnews

गढ़वा:विकास योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त की व्यापक समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 84वें सीआरपीएफ दिवस परेड के लिए सीआरपीएफ को बधाई दी।

rktvnews

सारण:परसागढ़ दक्षिणी पंचायत में 18 फरवरी को विधिक जागरुकता शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment