RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में निकाली गई शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अक्टूबर।नगर रामलीला समिति आरा के तत्वाधान में शनिवार को रथ पर सवार मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु की गाजे- बाजे और ढोल-नगाडो के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान शहर में पुलिसिया व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। पुलिस के अफसर शोभायात्रा व जवान शोभायात्रा के आगे-आगे चल रहे थे। शोभा यात्रा शहर के पुरानी अदालत पड़ाव स्थित जगदीश प्रसाद के गोला से निकलकर चौक आर्य पथ, आरण्य देवी, शीशमहल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज, सदर अस्पताल रोड, मठिया मोड, महादेवा रोड, धर्मन चौक, चित्रटोली रोड़, डिन्स टैंक रोड़ होते रामलीला मैदान पहूंची। रामलीला मैदान में ध्वजारोहण व पूजा के साथ दस दिवसीय रामलीला का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ.अर्चना सिंह ने कहा कि 4 सौ सालों से चली आ रही पुरानी परंपरा का निर्वहन करने का अवसर बहुत ही सौभाग्य से मिला है, हमारी आने वाले पीढ़ी अपनी सनातन संस्कृति व परंपरा को नजदीक से जान सके और समझ सके। इसलिए इस आयोजन को भव्य रूप देने का छोटा सा प्रयास किया गया है। इस बार वृदांवन की प्रसिद्ध मंडली द्वारा रामलीला का आयोजन हो रहा है, जिसका प्रचार प्रसार शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी हो रहा है, ताकि हम अपने सनातन संस्कृति का प्रसार आने वाली नयी पीढ़ी में कर सकें। सचिव शंभु नाथ प्रसाद ने बताया कि अगामी 15 अक्टूबर 2023 (रविवार) से संध्या साढे पांच बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक प्रतिदिन रामलीला का आयोजन ‘रामलीला मैदान’ में होगा। अगामी 24 अक्टूबर (मंगलवार) विजयादशमी के दिन रात्रि 8 बजे ‘रावण पुतला दहन’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। वही 28 अक्टूबर (शनिवार) को रात्रि 9 बजे से भरत मिलाप की झाँकी निकाली जाएगी। 30 अक्टूबर (सोमवार) को संध्या 06 बजे से राम राज्याभिषेक तथा भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य धर्मेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, सलाहकर समिति के वरिष्ट सदस्य मेजर राणा प्रताप सिंह, सचिव शम्भू नाथ प्रसाद, संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य डॉ. कुमार द्विजेन्द्र, अवधेश कुमार पाण्डेय, राम कुमार सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता, विष्णु शंकर, सुनील कुमार चौधरी, मिथलेश रंजन, अविनाश कुमार, मुन्ना कुमार, पंकज प्रभाकर, सुनील कुमार, सिताराम पाण्डेय, नीतीश कुमार, प्रमोद कुमार, ओपी पाण्डेय, राकेश कुमार ‘धन्नू’, ऋषिकेश ओझा, संजीव सिन्हा, डॉ. कृष्ण कुमार (पत्रकार), राकेश कुमार सिंह (शिक्षक), कन्हैया सिंह, शशिकांत ओझा, मनोज कुमार सिंह, भाजपा नेता अशोक शर्मा, राकेश रंजन उर्फ पुतुल, डॉ .के एन सिंह, डॉ. मदन मोहन द्विवेदी, लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, मृत्युंजय भारद्वाज, अधिवक्ता डी. राजन, संजीव जी, संजीव सिंह, मंगलम कुमार सहित सभी कोर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ सैकड़ों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।

आकर्षण का केंद्र रही शोभा यात्रा

नगर रामलीला समिति द्वारा शनिवार को आयोजित शोभायात्रा शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पहली बार शोभा यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं और युवतियों की भागीदारी रही। महिलाएं अपनी परंपरागत पोशाक साड़ी पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुई। उनके सर पर भगवा कलर का साफा बंधा था। इसके अलावे पुरुष भी कुर्ता-पायजामा पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। उनके सर पर केसरिया साफा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।

शोभायात्रा के दौरान चाक-चौबंद दिखी पुलिसिया व्यवस्था

नगर रामलीला समिति द्वारा निकली गई शोभा यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन चुस्त दुरुस्त दिखा। शहर के पुरानी अदालत पड़ाव पर सुबह 11 बजे से ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात हो गये। शोभायात्रा के दौरान एएसपी चंद्र प्रकाश, मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, नवादा थाना इंचार्ज शंभू कुमार भगत, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अशोक चौधरी, यातायात थाना प्रभारी प्रदीप सरकार समेत अन्य पुलिस ऑफिसर एवं जवान मुस्तैद रहे।

Related posts

रक्षा सचिव ने बर्लिन में भारत-जर्मनी उच्च रक्षा समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:स्व-प्रगणन अभियान में तेजी: बिहिया में घर-घर पहुंच रहे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक।

rktvnews

प्रदेश की प्रगति का पर्व है विकास पर्व।

rktvnews

भोजपुर जिले मे साख जमा अनुपात में वृद्धि के लिए “ विशेष अध्ययन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बोकारो:बालीडीह में उत्पाद विभाग ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को किया जब्त।

rktvnews

बुनियादी ढांचा से जुड़े सभी क्षेत्रों में पिछले 9 साल परिवर्तनकारी रहे हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment