RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

मऊ:अंत्येष्टि में गए वृद्ध की डूबने से मौत।

मऊ/उत्तर प्रदेश (सुरेश कुमार श्रीवास्तव)7 अक्टूबर।रतनपुरा दतौडा ग्राम पंचायत कि दलित बस्ती के वृद्ध के मरणोपरांत तमसा तट पर शव जलाने गए अधेड़ की नहाते समय शनिवार को दिन लगभग 1:00 बजे डूब कर मृत्यु हो गई। इससे वहां उपस्थित लोगों में कोहराम मच गया सूचना पर पुलिस एवं गोताखोरों की टीम पहुंची और शव के तलाश में जुट गई।
विदित हो की दतौडा ग्राम पंचायत की दलित बस्ती के शिवचंद्र राम 65 वर्ष की मृत्यु हो गई थी उनका अंतिम संस्कार करने के लिए लोग पीपरसाथ ग्राम पंचायत स्थित तमसा काठगोदाम घाट पहुंचे। शिवचंद्र राम का शव जलाने के बाद सभी के साथ गांव का वीरेंद्र राम 55 बर्ष पुत्र प्रहलाद राम तमसा नदी में स्नान करने के लिए गए जहां गहरे पानी में जाने के चलते वीरेंद्र राम डूब गए वीरेंद्र के डुबते ही वहां उपस्थित लोगों में कोहराम मच गया हर तरफ चीख पुकार मच गई सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस गोताखोरों के साथ ठैचा स्थित तमसा तट पर पहुंचे और वीरेंद्र की तलाश में जुट गई समाचार दिए जाने तक वीरेंद्र राम का शव गोताखोर खोज नहीं पाए थे।
बिरेंद्र की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है उनके दो पुत्र हैं दोनों की शादी हो चुकी है ।

Related posts

रामाधार शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

भविष्य की रचनात्मक प्रतिभाएं’ युवा रचनात्मक प्रतिभाओं के लिए फिल्म निर्माण और कहानी सुनाने में नई संभावनाएं खोजने का रास्ता खोलता है: फिल्म ‘ओड’ के निर्देशक अखिल लोटलीकर

rktvnews

मतदान..! :चन्दा डांगी

rktvnews

नेशनल ज्योग्राफिक की ‘बिली एंड मौलीः एन ओटर लव स्टोरी’ 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उद्घाटन फिल्म होगी।

rktvnews

पटना:भारतीय युवा कांग्रेस ने बिहार प्रदेश के युवाओं के लिए मेगा रोजगार मेला का किया आयोजन।हजारों को मिला रोजगार।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा ली जाने वाली फीस और उनके संचालन को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment