RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री चौहान ने जिलों के जन सेवा मित्रों से किया वर्चुअल संवाद।

भोपाल/मध्यप्रदेश 3 अक्टूबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवा जन सेवा मित्र देश और प्रदेश के विकास व जन कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जनता और प्रशासन के बीच कड़ी के रूप में युवाओं को जोड़ने के विचार से इस योजना का सूत्रपात हुआ। यह संभवत: देश का सबसे बड़ा शासकीय इंटर्नशिप कार्यक्रम है। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस योजना में रुचि ले रहे हैं और कई प्रदेश इससे मिलते-जुलते कार्यक्रम बना रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान आज भोपाल में प्रदेश के जन सेवा मित्रों से समत्व भवन से वर्चुअल संवाद कर रहे थे।

योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में भी फीडबैक दें जन सेवा मित्र

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिलों में जन सेवा मित्र बेहतर कार्य कर रहे हैं, और उनके कार्यों की अनुगूंज सुनाई दे रही है। युवा सजग और सक्रिय रहते हुए जरुरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। योजनाओं के क्रियांवयन में यदि कोई समस्या आती है, तो शासन प्रशासन को फीडबैक दें। हर 50 घर पर एक जन सेवा मित्र बनाना है, प्रदेश में 3 लाख जन सेवा मित्र बनाने का लक्ष्य है। सजग प्रहरी और समर्पित जन सेवक के रूप में हमें सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करना है।

लाड़ली बहन योजना का कम समय में सफल क्रियान्वयन, प्रशासन की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना का कम समय में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन प्रदेश के प्रशासन की जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। जन सेवकों ने ग्राम पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 11 लाख लोगों और महिला चौपाल के माध्यम से 21 लाख से अधिक महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश की अन्य पहलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का अनूठा कार्य किया है। जनसेवकों की मध्य प्रदेश की नई विकास गाथा लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

Related posts

बक्सर: डीएम ने शहीद स्मारक स्थल डुमरांव में शहीद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सात दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण आयोजित:खाद्य प्रसंस्करण से रोजगार और आय मेंहोगी वृद्धि:डॉ पी के द्विवेदी

rktvnews

भोपाल:रविरंग महोत्सव:” कहानी का रास्ता” पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

यूनानी दिवस 2024 और ‘यूनानी चिकित्सा: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन।

rktvnews

ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाई जा रही प्राकृतिक उत्पादों वाली बांस और रसायन मुक्त गंगातिरी अगरबत्ती।

rktvnews

भोजपुर: 10 और 11 जनवरी को बंद रहेंगे जिले के वर्ग 08 तक के सभी विद्यालय,डीएम ने दिए आदेश।

rktvnews

Leave a Comment