RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!इटखोरी थाना क्षेत्र में 1200सीएफटी स्टोन चिप्स लोड एक ट्रक को किया गया जप्त।

चतरा/झारखंड 27 सितंबर।उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले में खनन विभाग व अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चलाया जा रहा है छापेमारी अभियान।
जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास द्वारा अवैध खनन के रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई के बारे में बताया गया कि खान निरीक्षक राजेश हंसदा के द्वारा इटखोरी, थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी थाना के समीप मुख्य मार्ग पर कई वाहनों का जॉच किया गया। जांच के क्रम में 1200सीएफटी स्टोन चिप्स लोड एक ट्रक पकड़ा गया। जिसे जॉच हेतु इटखोरी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। आगे उन्होंने बताया इटखोरी में मुहाने नदी और पितीज नदी घाट का भी औचक निरीक्षण किया गया इस स्थान पर किसी भी प्रकार का अवैध खनन नही पाया गया।
उन्होंने कहा माननीय NGT न्यायादेश के अनुसार मानसून सत्र दिनांक 10 जून, 2023 से 15अक्टूबर, 2023 तक की अवधि में नदीघाटो से बालू का उठाव पूर्णतः प्रतिबंधित है। किसी भी परिस्थिति में नदी घाट से बालू के उठाव मामले को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। नदी घाट से अगर कोई भी बालू का उठाव करते पकड़ा जाता है तो वाहन, वाहन चालक एवं संलिप्त लोगों पर सख्त नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अरब सागर में समुद्री अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय नौसेना के मिशन के तहत तैनात मंचों ने अपहरण घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया दी।

rktvnews

पटना:आदर्शवादी शिक्षाविद और भाव-प्रवण कवि थे मेजर बलबीर सिंह ‘भसीन’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

चतरा:जिले में वित्तीय समावेशन को लेकर आयोजित की गई जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री और सिटी-सह-ट्रैफिक एसपी को आगामी पर्व-त्यौहार को देखते हुए सफाई, सैनिटाइजेशन, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संबंध में फेस ने दिया ज्ञापन।

rktvnews

क्रिटिकल केयर में बदलाव लाने के उद्देश्य से एसजीपीजीआई लखनऊ ने उत्तर प्रदेश में टेली-आईसीयू नेटवर्क स्थापित किया।

rktvnews

आध्यात्मिक शक्तियां : महाकुंभ 2025 में अखाड़े सबसे आगे।

rktvnews

Leave a Comment