RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

शाहपुर के झौआ-बेलवनिया में  डीएम ने किया जन संवाद 

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के झौआ-बेलवनिया पंचायत के पंचायत सरकार भवन में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम राजकुमार ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने से जनता की समस्याओं की जानकारी मिलती है जिसका समाधान किया जाता है। जन संवाद कार्यक्रम में सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता के बीच बताया जाता है ताकि लोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। राज्य सरकार द्वारा आधारभूत संरचना के निर्माण से संबंधित योजनाओं, समाज सुधार के कार्यक्रमों के साथ-साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को ससमय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सके, इसके लिए लोगों को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में जानकारी जन संवाद कार्यक्रम में दी जाती है। जिलाधिकारी राजकुमार ने कहा कि झौआ स्थित  हाई स्कूल, बाजार एवं अन्य स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा। इस संबंध में शाहपुर सीओ को फाइल खोलकर अतिक्रमण वाद चलाकर अविलंब अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश दिया। आम लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सप्ताह में दो दिन कर्मचारियों को पंचायत सरकार भवन में रहने का आदेश दिया और जिला पंचायती राज पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्य करने का दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बक्सर-कोईलवर तटबंध के मरम्मत करने की बात कही ताकि इस क्षेत्र को बाढ़ त्रासदी से बचाया जा सके। उन्होंने संबंधित टीम को जांच पड़ताल करने तथा इस संबंध में आवश्यक कार्य करने को कहा। पत्रकारों द्वारा पूछने पर जिलाधिकारी ने बस भाड़ा का दर निर्धारित करने, बिना परमिट वाले बस के परिचालन पर रोक लगाने संबंधी विषयों की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि पुलिस और पब्लिक में जब संवाद होगा और आपस में तालमेल रहेगा तभी  अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने लोगों को भोजपुर पुलिस के फेसबुक, इंस्टाग्राम और फोन से जुड़ने को कहा।
जिला पार्षद गंगाधर पांडे ने बेलवनिया बाजार में पुलिस पिकेट खोलने की मांग की। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिद्वार सिंह ने झौआ में बालिकाओं के लिए उच्च विद्यालय खोलने की मांग की। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम राजकुमार, एसपी प्रमोद कुमार और मुखिया कांति देवी ने दीप प्रज्वलित कर की। मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार ने डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीडीसी विक्रम वीरकर, एडीएम मनोज कुमार झा, एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, प्रोग्राम पदाधिकारी माला कुमारी, जिला पार्षद गंगाधर पांडे व कृष्णा देवी, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, शशि भूषण सिंह, जय नंदन चौधरी, एम ओ मारकंडेय सिंह, जिला एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

सारण:फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम पर किया गया उन्मुखीकरण, सीएचओ की भूमिका पर की गयी चर्चा।

rktvnews

मैं एमएलसी, एमएलए या मंत्री रहूं या ना रहूं पर स्व विजय सिंह के परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा:संतोष कुमार सिंह

rktvnews

रक्षा मंत्री ने हिंडन वायु सेना स्टेशन पर पहली ड्रोन प्रदर्शनी सह-प्रदर्शन ‘भारत ड्रोन शक्ति 2023’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

भूमि प्रशासन पर छह दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला हरियाणा के गुरुग्राम में संपन्न हुई।

rktvnews

बॉक्सिंग प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित!30 बच्चे हुए चयनित।

rktvnews

टाइगर ट्रायम्फ 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment