RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

मुख्यमंत्री ने आरएमके हाई स्कूल बांका के डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरएमके हाई स्कूल बांका के डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से वार्ता कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी काफी महत्वपूर्ण भाषा है। हमारी इच्छा है और हम बराबर कहते भी रहते हैं कि हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने पदाधिकारियों को आदेश दिया कि सरकारी भवनों पर अंग्रेजी की जगह हिंदी भाषा ही अंकित करायें। उन्होंने कहा कि हमने इंजीनियरिंग की पढ़ाई अंग्रेजी में ही की है। अंग्रेजी भाषा भी आवश्यक है लेकिन हमारी सरकारी भाषा हिंदी और उर्दू है। अधिक लोग हिंदी पढ़ना जानते हैं। हम चाहते हैं की हिंदी भाषा का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा हो ताकि कोई भी सूचना या जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। यदि कोई सूचना या जानकारी लोगों तक पहुंचानी है तो उसके लिए हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी के बजाय उर्दू भाषा का प्रयोग करें। सरकारी भवनों पर हिंदी भाषा में ही सूचनायें अंकित की जानी चाहिए। जब हम सांसद थे और केंद्र में मंत्री थे, तभी से अपना नाम हिंदी में लिखते हैं।

Related posts

गया:डीडीसी ने लोकसभा चुनाव को ले जिले के प्रिंटिंग प्रेस (बैनर, पंपलेट, पोस्टर इत्यादि) के मुद्रकों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

rktvnews

वैशाली:सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा दुर्गा पूजा का त्योहार:जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं की हुई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर : स्वीप कोषांग द्वारा बिहार दिवस पर समाहरणालय परिसर में किया गया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पटना: नवनियुक्त मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

राष्ट्रपति ने के.आर. नारायणन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment