RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

देहरादून/ उत्तराखंड 22सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षाएं रहती हैं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। हम सरकार के अंग हैं तथा राज्य का विकास हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश में सुशासन की नींव है और संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है। इस ध्येय की प्राप्ति में अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय कर्मचारी कल्याण कोष के गठन हेतु ₹30 लाख की धनराशि प्रदान करने तथा सचिवालय में विजिटर रूम की व्यवस्था बनाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने चाइल्ड केयर लीव की पूर्ववत व्यवस्था बनाये रखने आदि की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की, कि वे प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें राहत देने के लिए और अधिक संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में मददगार बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान नवनिर्वाचित सचिवालय संघ में अधिकांश निर्वाचित सदस्य उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। जिन लोगों ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया, उन लोगों को इस राज्य के विकास एवं दूर दराज के आम जनमानस की चिंता होगी ऐसा उनका विश्वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सचिवालय के कार्मिकों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ कर्मचारी हितों में जो भी कार्य होंगे, उन्हें समयबद्ध और सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन ने भी सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Related posts

राजस्थान:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित आईईएमएस पोर्टल के लिए ’हैंड्स ऑन ट्रेनिंग’।

rktvnews

विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने पर एनएसएस के समन्वयक और स्वयंसेवको को कुलसचिव ने किया सम्मानित।

rktvnews

देवघर के 48वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से पदभार ग्रहण किया

rktvnews

झारखंड:चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दल रवाना।

rktvnews

हरित नवाचार का सशक्तिकरण: एलो एसेल की पर्यावरण-अनुकूल प्राथमिक बैटरी को टीडीबी से समर्थन”

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना कर सभी प्रदेशवासियों के ख़ुशहाली की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment