RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गुरुनानक देव सिख कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने ग्रहण किया कार्यभार।

जयपुर/राजस्थान 21 सितम्बर। नवनियुक्त गुरुनानक देव सिख कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने गुरुवार को राजस्थान मदरसा बोर्ड भवन में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरुनानक देव सिख कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष परमजीत सिंह रंधावा व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह राणा ने सदस्यों का स्वागत किया और बधाई दी।
रंधावा ने कहा की मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सभी समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इस बोर्ड की स्थापना कर गहलोत ने सिख समाज के उत्थान के लिए अभूतपूर्व पहल की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के सभी सदस्य सिख समाज के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने बताया कि बोर्ड सिख समुदाय के विभिन्न वर्गों की आर्थिक अभिवृद्धि, उन्नयन एवं उत्थान के लिये विभिन्न योजनाएं बनाएगा और इन वर्गों को रोजगार के समुचित अवसर उपलब्ध कराएगा। रंधावा ने कहा कि बोर्ड सिख समुदाय की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने और समुदाय के परंपरागत व्यवसायों को आधुनिक रूप देने के लिये सरकार को सुझाव भी देगा।
रंधावा ने सभी सदस्यों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विजन-2030 के लक्ष्य के तहत महत्वपूर्ण एवं प्रगतिशील सुझाव भी देने का आग्रह किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक जमील अहमद कुरैशी, गुरुनानक देव सिख कल्याण बोर्ड के सचिव डा॰ महमूद अली खान व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती 10 नवंबर को।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में छह दिवसीय सितार वादन कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

rktvnews

अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप के ट्रायल का दूसरा दिन।

rktvnews

दुमका:जिला स्तरीय एक दिवसीय पशु मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी,शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment