RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

इरेडा ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के सह-वित्तपोषण के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली/05 सितंबर।भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के विकास में तेजी लाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने 5 सितंबर 2023 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते स्थापित और उभरती दोनों प्रकार की आरई प्रौद्योगिकियों सहित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए सह-उधार और ऋण सिंडिकेशन में यूबीआई और बीओबी के साथ सहयोग करने के लिए इरेडा को अधिकार संपन्न बनाएंगे।
इन साझेदारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा: “यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा दोनों की देश भर में शाखाओं के विशाल नेटवर्क के साथ व्यापक उपस्थिति है। इस सहयोग का उद्देश्य हमारी पहुंच का विशेष रूप से टियर -2 और टियर-3 शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के स्तर पर विस्तार करते हुए हमें मौजूदा और नए ग्राहकों को अद्वितीय और नवोन्मेषी वित्तीय सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाना है। हमें विश्वास है कि अपनी ताकत और संसाधनों के संयोजन से हम प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और सतत विकास के विजन के अनुरूप अपने ग्राहकों की सेवा करना जारी रखेंगे।”
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), इरेडा, भरत सिंह राजपूत और महाप्रबंधक (लार्ज कॉर्पोरेट वर्टिकल), यूबीआई,धीरेंद्र जैन द्वारा औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए। हस्ताक्षर समारोह में इरेडा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, प्रदीप कुमार दास; यूबीआई की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ए. मणिमेखलाई और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौता ज्ञापन पर महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), इरेडा, भरत सिंह राजपूत और महाप्रबंधक, बीओबी, धीरेन लालई द्वारा हस्ताक्षर किए गए। हस्ताक्षर समारोह में इरेडा के सीएमडी और बीओबी के एमडी और सीईओ देबदत्त चंद के साथ कार्यकारी निदेशक ललित त्यागी की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बीओबी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, हेड-लार्ज कॉरपोरेट रिलेशनशिप,सुमित सचदेवा और हेड-क्रेडिट, मनोज चयानी भी उपस्थित थे।
हाल के वर्षों में, इरेडा द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए अपनी तकनीकी-वित्तीय विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ-साथ वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रहा है।

Related posts

भोजपुर:सम्मान सभा में बोले एमएलसी राधाचरण साह , हर संभव मदद करुंगा।

rktvnews

दरभंगा:डीएम एवं एसएसपी ने 15 अगस्त को लेकर नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) का लिया जायजा।

rktvnews

इंडियन आइडल 14 के ‘गृह प्रवेश’ एपिसोड में सुभादीप दास ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया।

rktvnews

बिहार प्रदेश लोजपा रामविलास अनुसूचित जाति कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले से हजारों की संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता:मनोज कुमार पासवान।

rktvnews

भोजपुर : टेम्पो से 140 पीस किंगफिशर बीयर बरामद।

rktvnews

3 मार्च की जन विश्वास रैली की तैयारी को लेकर माले नगर कमेटी की बैठक संपन्न!

rktvnews

Leave a Comment