RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

गोस्वामी तुलसीदास युग प्रवर्तक कवि :प्रो बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 अगस्त।भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में कवि तुलसीदास की जयंती सीनेटर प्रो बलिराज ठाकुर की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम प्रो दिवाकर पांडेय के आवास पर मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉक्टर दुर्ग विजय सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रो महेश सिंह की उपस्थिति में संचालित हुआ।संचालन प्रोफेसर नंद जी दूबे और धन्यवाद ज्ञापन कवि जनार्दन मिश्र ने किया।
प्रो बलिराज ठाकुर ने तुलसीदास को युग प्रवर्तक कवि बताते हुए कहा कि समाज के भेदभाव दूर कर तुलसीदास एक सबल राष्ट्र की नींव साहित्य के माध्यम से डाला ।प्रोफेसर ठाकुर ने कहा कि तुलसीदास ने मृतप्राय जन-जीवन को अमृत दिया था।मुख्य अतिथि डॉक्टर दुर्ग विजय सिंह ने कहा कि मध्य युग में विदेशी आक्रमणकारियों के अत्याचार से निराश हिन्दू जनता में छाये नैराश्य को तुलसी ने भक्ति के माध्यम से आध्यात्मिक उत्साह भरा था।कवि जितेंद्र कुमार ने कहा कि तुलसीदास विश्व के महान कवियों में सर्वश्रेष्ठ हैं।विशिष्ट अतिथि दर्शनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर महेश सिंह ने तुलसीदास के रामचरितमानस को सबसे महान ग्रंथ बतलाया।
सिनेटर संतोष तिवारी ने कहा कि तुलसीदास में परिस्थिति की गहरी ईमानदार अनुभूति है।पूर्व विधायक रामाकांत ठाकुर ने रामचरितमानस को उपदेशों से भरा बताया। जनार्दन मिश्र ने अपनी कविता का पाठ किया। कार्यक्रम में शिवदास सिंह, शशिकांत तिवारी, डॉ0 बबन सिंह, डॉक्टर वीणा सिंह, डॉक्टर जगत नंदन सहाय,राम पुकार सिंह सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किये। डॉ0 नंद जी दूबे ने तुलसीदास को सर्वकालिक कवि बतलाया।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने किया मेराल प्रखंड का औचक निरीक्षण।

rktvnews

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने मनरेगा एवं आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

मरघट का सन्नाटा न पसरे, इसलिए आधे घंटे का डिजिटल मौन।

rktvnews

भोजपुर:लावारिस सेवा केंद्र में लाल दास राय ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

नारनौल:शहरों में एक सप्ताह चलेगा सघन स्वच्छता अभियान ,सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे : उपायुक्त

rktvnews

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां: छत्तीसगढ़ का अल्पसंख्यक विरोधी धर्मांतरण-विरोधी कानून

rktvnews

Leave a Comment