RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

महाकवि तुलसीदास की जयंती आयोजित!तुलसी अपने कर्मों से अमंगल को मंगल में बदल दिया:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 अगस्त।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा महाकवि तुलसीदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मीना कुमारी के साथ उपस्थित सभी लोगों ने तुलसीदास की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।डॉ. प्रीति कुमारी ने मंच संचालन करते हुए, सभी का स्वागत किया । कार्यक्रम जूही, प्रकृति व टिंकल द्वारा तुलसीदास के पदों का सामूहिक गान प्रस्तुत किया। डॉ. प्रीति कुमारी ने तुलसी का संक्षिप्त जीवन परिचय दिया ।एकता पांडेय , रौली , टिंकल, जूही ,प्रकृति, अंजलि,सुप्रिया आदि छात्राओं ने तुलसी पर अपना आलेख प्रस्तुत किया। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ सुधा निकेतन रंजनी ने तुलसीदास की रचना के परिवेश व विभिन्न आलोचनात्मक पक्षों पर शोधपरक दृष्टि से प्रकाश डाला । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराजा कॉलेज के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी चम्पा ने तुलसी की समन्वय दृष्टि व तुलसी की पर्यावरण दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समन्वयकारी कवि बताया और कहा कि तुलसी जन-जन और मन-मन में व्याप्त कवि हैं।
महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मीना कुमारी ने तुलसी के श्लोकों का मधुर गायन करते हुए, तुलसी के जीवन संघर्ष को उद्धृत किया और कहा कि तुलसी ने अपने कर्मों द्वारा अमंगल को मंगल में बदल दिया । कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग की प्राध्यापक डॉ अंजू कुमारी ने हनुमान चालीसा के लेखन की परिस्थितियों व परिवेश पर प्रकाश डालते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Related posts

गोपालगंज:उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बिहार राज्य गोपालगंज होते हुए सीतामढ़ी तक फोर लेन राम जानकी मार्ग का होगा निर्माण।

rktvnews

आज़मगढ़ में सूफी साहित्य पर नई आलोचनात्मक दृष्टि से परिचय दास का व्याख्यान।

rktvnews

खैरागढ़:भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं के सौंदर्य पक्ष से रू-ब-रू हुए खैरागढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, प्रदर्शनात्मक व्याख्यान संपन्न।

rktvnews

दरभंगा : 04 एस.डी.सी. को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय दिखे किसान की भूमिका में।

rktvnews

भोजपुर : मजदूर की बेटी आई टाॅपर लिस्ट मे! शाहपुर की तान्या को इंटरमीडिएट की परीक्षा मे मिला 91.6 प्रतिशत! बढ़ाया परिवार का मान सम्मान

rktvnews

Leave a Comment