RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

चार वर्षीय प्रथम सेमेस्टर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन!समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन और टेलीग्राम जैसी सुविधा उपलब्ध:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 अगस्त।जगजीवन कॉलेज,आरा के माता इंद्राणी देवी सभागार में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ आभा सिंह की अध्यक्षता में एवं आईक्यूएसी के तत्वावधान में 4 वर्षीय स्नातक कोर्स के प्रथम सेमेस्टर सत्र 23-27 का दीक्षारंभ/ उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन सरस्वती वंदना एवं बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। प्राचार्या डॉ आभा सिंह द्वारा नवागत छात्र छात्राओं का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया गया। सभी विभागाध्यक्षों द्वारा अपने अपने विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में गणित विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ गुलाब फलाहारी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मोहम्मद शहाबुद्दीन, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अजय कुमार, अंग्रेजी विभाग के शिक्षक डाॅ नबारुण घोष, हिन्दी विभागाध्यक्ष डा अमरेश कुमार, डॉ शिरोमणि सिंह, संस्कृत विभागाध्यक्ष डा सत्येन्द्र पाण्डेय, प्राकृत विभागाध्यक्ष डा गोपाल प्रसाद, ने अपने विषयों की जानकारी दी।
आईक्यूएसी समन्वयक डाॅ असलम परवेज़ ने महाविद्यालय की विकास यात्रा से छात्रों को रूबरू कराया और छात्रों से गूगल फॉर्म भरवाया गया जिससे कि उन्हें मेजर कोर्स के अलावा अन्य कोर्सेज के चयन में सहूलियत हो। कॉलेज द्वारा प्रस्तुत भैलयू एडेड कोर्स एवं स्किल एनहैंसमेंट कोर्स के अंतर्गत निर्धारित विकल्पों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में छात्रों को महाविद्यालय में मौजूदा सुविधाएं एनसीसी, एनएसएस, ई लाइब्रेरी, एसटी एससी सेल, एंटी रैगिंग सेल, के बारे में जानकारी दी गई।
प्राचार्या ने छात्रों को आश्वस्त किया कि लगभग सभी विभागों में स्मार्ट क्लास, इंटरेक्टिव बोर्ड विद्यमान है इसलिए यथावश्यक कॉलेज के बाहर के शिक्षकों से भी विषय विशेष का अध्ययन अध्यापन कराया जाएगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का जोश एवं जरूर देखने लायक था।
धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. बिरजू महाराज की जयंती पर किया नमन।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रयागराज के महाकुंभ में राजस्थान सरकार।

rktvnews

क्रांतिकारी लेखक “रवीन्द्रनाथ टैगोर”

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

rktvnews

ग्वालियर:असामाजिक तत्वों को बाउण्डओवर करने की कार्रवाई में तेजी लाने पर जोर।

rktvnews

Leave a Comment