RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

कृषि टास्क फोर्स की बैठक।

नवादा/बिहार 20 अगस्त ।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई । बैठक में धान की रोपनी , वर्षा पात, सिंचाई, बिजली आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कर्तव्य के प्रति सभी अधिकारी सचेत रहें । सभी पंचायतों में कृषकों के साथ कृषि समन्वयक कृषक संगोष्ठी या कृषक चौपाल कराना सुनिश्चित करेंगे । इसके तहत धान की फसल के अलावे मक्का, मोटे अनाज कुरथी, तोरिया, मटर आदि वैकल्पिक फसल लगाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने वैज्ञानिक ढंग से अनाज भंडारण करने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन ने बताया कि अभी जिले में आज तक करीब 70% भूभाग पर धान का आच्छादन हो गया है। वर्षा होने पर धान रोपण में लगातार वृद्धि हो रही है। इस सप्ताह के अंत 90% तक पहुंच जाने की उम्मीद है। अभी तक वर्षा पात सबसे अधिक काशीचक प्रखंड में 350 मिलीलि , हिसुआ 256 मिलीलि और सबसे कम वर्षा कौवाकोल 80 मिलीलि अभी तक हुई है।
दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा कृषि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भौतिक निरीक्षण करने के बाद ही सही-सही डाटा उपलब्ध कराएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने धान के आच्छादन के संबंध में कहा कि पंचायत और गांव/ टोला में जाकर सही सही भौतिक सत्यापन करा लें और सही-सही डाटा उपलब्ध कराएं । जिलाधिकारी नवादा ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिया कि जिला में फूलों और फलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक करें और सरकार की योजनाओं का किसानो तक पहुंचना सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता सिंचाई ने बताया कि अधिकांश नलकूपों को सिंचाई के लिए चालू कर दिया गया है शेष नलकूपों चालू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। आज जिलाधिकारी ने कृषि, सिंचाई बिजली के अधिकारियों को बेहतर समन्वय करते हुए किसानों को सिंचाई आदि सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। आज बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत सिंचाई, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक कृषि सलाहकार आदि उपस्थित थे ।

Related posts

एनटीपीसी द्वारा कार्बन स्तर में कमी; उपयोग एवं भंडारण’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

गढ़वा : उपयुक्त ने श्री बंशीधर महोत्सव के प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

04 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

परिवार नियोजन पखवाड़ा हेतु प्रचार गाड़ी को एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी सहजानंद की जयंती समारोह पूर्वक होगी आयोजित :सचिव तारकेश्वर ठाकुर

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने हमारी पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों का पता लगाने और उनकी फिर से तलाश करने की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

Leave a Comment