RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट  की रोक से कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त।

कांग्रेस भोजपुर जिलाध्यक्ष अशोक राम

शाहपुर/भोजपुर( राकेश मंगल सिन्हा) 04 अगस्त।राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने से कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा इस खुशी में मिठाई बांटी गई। भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने राहुल गांधी की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे सर्वोच्च नेता राहुल गांधी के मोहब्बत के संदेश की जीत और भाजपा के नफरत की राजनीति की हार हुई है। उन्होंने कहा कि गुजरात की निचली अदालत और गुजरात उच्च न्यायालय का फैसला दुराग्रह से ग्रसित था और भाजपा के दबाव में दिया गया फैसला था। भाजपा को राहुल गांधी से डर है। भाजपा का आईटी सेल पहले राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए पप्पू और तरह-तरह के उपनाम देता था। उन्होंने कहा कि रामेश्वरम से कश्मीर तक भारत यात्रा के दौरान हमारे सर्वोच्च नेता राहुल गांधी को मिले अपार जन समर्थन से भाजपा घबरा गई है। घबराहट और डर के कारण भाजपा और भाजपा समर्थकों द्वारा उन्हें केस में फंसा कर उनकी सदस्यता रद्द करा दी गई ताकि वे संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गलत कार्यों और फैसलों का खुलासा न कर सकें। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने भाजपा की पोल खोल दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।

शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी

वहीं शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाये गये रोक ने भाजपा की मानसिकता का पर्दाफाश कर दिया है। इससे आम लोगों में सर्वोच्च न्यायालय के प्रति श्रद्धा और विश्वास बढा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ईमानदारी की राजनीति करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेसी न किसी से डरे हैं और ना ही किसी से डरेंगे। उन्होंने कहा कि देश की सरकारी संपत्ति को बेचने वाले देशभक्त नहीं बल्कि देशद्रोही हैं।

Related posts

भोजपुर:80 वर्ष सीमा प्राप्ति पेंशनरों को वेतन वृद्धि का लाभ मिले : प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

सारण:नन्द लाल सिंह महाविद्यालय में डा भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड संबंधित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना:वैश्विक निवेशकों के लिए व्यापक अवसर प्रदान कर रहा है बिहार: सचिव उद्योग विभाग

rktvnews

अमृत उद्यान 2 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:दलितों पर बढ़ते अत्याचार पर सरकार की उदासीनता चिंताजनक : आदित्य पासवान

rktvnews

Leave a Comment