RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

खिड़की तोड़ दुकान से हजारों के सामान व नगदी ले उड़े चोर।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 02अगस्त।नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच के सामने अवस्थित भोजनालय की दुकान से अज्ञात चोरों ने करीब ₹15000 मूल्य सामान की चोरी कर ली है। दुकान की देखरेख करने वाले मानसा पांडे बाग मोहल्ला निवासी शंकर प्रसाद ने घटना को लेकर एक आवेदन थाने को दिया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जब मैं सुबह दुकान खोलने आया तो पाया कि चोरों ने खिड़की का दरवाजा तोड़कर सामानों की चोरी कर ली है ।आगे उसने बताया कि थाने से महिला दरोगा आकर स्थल का मुआयना भी किया । शंकर प्रसाद ने बताया कि दुकान से दो गैस सिलेंडर ,पेप्सी ,कोका कोला, माजा आदि पेय पदार्थ व कैश काउंटर से 3000 नगद रुपए चुरा ले गए। इधर लगातार चोरी की घटना से दुकानदारों के बीच भय व्याप्त है ।कई दुकानदारों ने बताया की इस तरह की चोरी की घटनाएं आए दिन होती रहती है पर पुलिस के व्यवहार से छोटे छोटे दुकानदार थाना जाने से इनकार करते हैं वही हेरोइनचियो की संख्या में लगातार वृद्धि भी हो रही है एक तरह से बस अड्डे पर नशा करने वालो का कब्जा हो गया है।जिसे बने नए भवन और दुकानों की छतों पर जाकर देखा जा सकता है।

Related posts

मध्यप्रदेश:खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रत्येक सुझाव और प्रस्ताव मान्य होगा: मुख्यमंत्री

rktvnews

भारत@79: अटूट शक्ति की ओर।

rktvnews

खान मंत्रालय द्वारा महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी की पहली किश्त की शुरूआत।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन भाकपा (माले ) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आरा शहर में किया तूफानी दौरा।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय सहित सभी मंडलो में 76 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:टीएसआई महिला कॉलेज में प्रो. शीला कुमारी शिक्षक प्रतिनिधि निर्वाचित।

rktvnews

Leave a Comment