RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

धूमधाम से निकली उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी।

उज्जैन/ भोपाल 24 जुलाई।उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी आज धूमधाम से निकली। सवारी निकलने के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ विधि-विधान से भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन कर सवारी को आगे बढ़ाया। सवारी सभा मण्डप से होकर महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, रामानुजकोट होते हुए रामघाट पहुँची।मुख्यमंत्री चौहान सपत्निक सवारी मार्ग में पैदल रामघाट तक पहुँचे। मार्ग में अन्य भक्तों के साथ मुख्यमंत्री भी शिवभक्ति में लीन नजर आये। उन्होंने भजन मण्डलियों के साथ झांझ बजाया और जय महाकाल के नारे लगाये। मुख्यमंत्री चौहान ने मार्ग में बड़ी संख्या में बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए खड़े दर्शनार्थियों एवं मार्ग के मकानों में रहने वाले नगरवासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। लगभग 5 बजे बाबा महाकाल की पालकी रामघाट पहुँची जहाँ भगवान चंद्रमौलेश्वर का माँ शिप्रा के जल से अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। पूजन-अर्चन में भी मुख्यमंत्री चौहान एवं साधना सिंह ने भाग लिया।
सभा मण्डप, सवारी मार्ग और रामघाट पर मुख्यमंत्री चौहान के साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान, महेश परमार, मुरली मोरवाल, महापौर मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक पहुँचे रायपुर।

rktvnews

राजस्थान की एक और अभिनव पहल- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स के कल्याण के लिए विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य।

rktvnews

भोजपुर:एचडीएफसी बैंक स्थापना दिवस पर किया गया रक्तदान।

rktvnews

गिरीडीह: भारत की जनगणना 2027 हेतु जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन!उपायुक्त अबु इमरान ने मोकतमा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच लगाएं गए शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

आईसीएमआर के महानिदेशक और सीएसआईआर-एनआईएसपीआर की निदेशक ने विज्ञान प्रगति और विज्ञान रिपोर्टर पत्रिकाओं के स्वास्थ्य विशेषांकों का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment