RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

शिक्षा मंत्री ने नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय संबंधित बिंदुओं पर की समीक्षा बैठक।

नैनीताल/उत्तराखंड 24 जुलाई। प्रदेश के उच्च शिक्षा,संस्कृति,सहकारिता,चिकित्सा
शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के सभागार मे सोमवार को नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक ली।समीक्षा बैठक के दौरान नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति बी एस रावत ने मंत्री का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया डॉ रावत ने विश्वविद्यालय की रैंकिंग बढ़ाने, नेक में सुधार के लिए सैल टीम गठित करने के निर्देश दिए कुलपति को ताकि जो हमारे दो सौ सर्वोच्च विश्वविद्याल है उनमे स्थान मिल सके। उन्होंने कहा आगले पाच साल का रोडमैप तैयार करते हुए 90 दिन के अंतर्गत खाली पदों को भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही फैकल्टी वार रिसर्च करते हुए चिंतन मनन करें कि किस तरह से विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके। मंत्री ने कुलपति को विश्वविद्यालय से टीम को उच्च स्तरीय आईआईटी संस्थानो मे भेजने के निर्देश दिए ताकि टीम रेकिंग सुधार मे बेहतर कार्य कर सकें । समीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय चुनाव, दीक्षांत समारोह, परीक्षा आदि पर विशेष रूप से चर्चा परी चर्चा की गई । इस अवसर पर सब रजिस्टार दिनेश चन्द्र आर्य, अनीता आर्य वित्त अधिकारी, इन्दु पाठक, दिव्या जोशी,के अलावा अन्य फैकल्टी के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:जिला पर्यावरण समिति की हुई बैठक।

rktvnews

कोइलवर के मोहम्मदपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर विचार गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु लगाया गया पूर्वी गुमटी PSS में एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर।

rktvnews

जयपुर:नई राजस्थान पर्यटन नीति एक दूरदर्शी दस्तावेज :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

संसद ने सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 8वें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment