RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बड़ौत का निरीक्षण किया।

बागपत/उत्तर प्रदेश 17 जुलाई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बड़ौत का निरीक्षण किया जिसके निर्माण कार्य को यूपी सिडको पूर्ण कर रही है जो 1 करोड़ 76लाख रुपए की परियोजना थी जो परियोजना दिसंबर 2021 में शुरू हुई थी और जून 2022 में हैंडोवर होनी थी हैंड ओवर से पूर्व आज जिलाधिकारी ने परियोजना का निरीक्षण किया जिसके निर्माण में खराब गुणवत्ता ओर मानक के अनुरूप कार्य न करने पर अधिकारियो से नाराजगी व्यक्त की और खराब निर्माण कार्य की जांच कराए जाने के लिए जिलाधिकारी ने 4 सदस्यीय टीम गठित कर बैठाई जांच जिसमें अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ,अधिशासी अभियंता विद्युत, एसडीएम बड़ौत, जिला विद्यालय निरीक्षक निर्माण कार्य की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत जिलाधिकारी के समक्ष करेंगे।
कस्तूरबा गांधी छात्रावास में बच्चों के लिए बनाए गए रैम्प की स्थिति भी बहुत खराब अवस्था में मिली और दीवारों पर हुए प्लास्टर भी हाथ लगाने से ही आसानी से छूट रहा था जिस पर जिलाधिकारी ने यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्यवाही का प्रस्ताव एम डी को भेजा । निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने पर अधिकारियो ओर ठेकेदार से रकवरी भी की जाएगी।

Related posts

भोजपुर : प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक मे कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमन्त्री के राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को देश की जनता ने दिया जनादेश : दुर्गा राज

rktvnews

भोजपुर:मिशन फिजिकल एकेडमी ने अपने सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा कि जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित!वंचितों को योजनाओं से जोड़े ताकि यात्रा का उद्देश्य पूरा हो सके – जिला कलक्टर

rktvnews

बिहार:01 अक्टूबर को स्मार्ट मीटर के विरोध में राजद का राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण!सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment