RK TV News
खबरें
Breaking Newsआपदा

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी तैयारियां पूर्ण: रुक्मणि रियार

हनुमानगढ़/राजस्थान 14 जुलाई। जिले के घग्घर नदी में पानी के अधिक बहाव के मद्देनजर हनुमानगढ़, टिब्बी और पीलीबंगा के सरकारी और गैरसरकारी विद्यालयों को शनिवार को बंद रखे जायेंगे । सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है और सुरक्षात्मक दृष्टि से रिलीफ सेंटर, भोजन व्यवस्था, सफाई, मेडिकल सहित सभी तैयारिया कर ली गई है । घग्घर नदी में बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे सुरक्षात्मक उपायों के लिए कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में बोली जिला कलक्टर रूक्मणि रियार । बैठक में जिला कलक्टर समेत एसपी सुधीर चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस प्रीतम जाखड़, एडीएम प्रतिभा देवठिया, एडीएम नोहर चंचल वर्मा, एडिशनल एसपी श्री जस्साराम बोस सहित सभी एसडीएम और सेना के अधिकारी उपस्थित रहें ।
जिला कलक्टर ने बैठक में बताया कि जिस तरह से उत्तरी भारत में परिस्थिति बनी हुई है उसको देखते हुए हमे हमारी तैयारी बेस्ट रखनी है। हम तैयारी पिछले समय आई बाढ़ को देखते हुए कर रहे है , उस वक्त गुलाचिका में 65 से 70 हजार क्यूसेक पानी था, जबकि पिछले दिनों 80 हजार से 1 लाख तक पहुंच गया था। शुक्रवार रात तक जिले में 17 से 20 हजार क्यूसेक तक पानी चलने की संभावना है। ओटु हैड से रिलीज हो रही पानी की मात्रा को देखते हुए हम सुरक्षात्मक उपाय अपना रहे है ।अगर लोगों को शिफ्ट करने की नौबत आती है तो उनके रहने,खाने-पीने, सफाई और मेडिकल व्यवस्था को चिह्नित कर लिया गया है। जिले में घग्घर नदी 50 से 53 किलोमीटर बहती है, इसे 10-10 किलोमीटर के दायरे में बांटते हुए अधिकारियों और टीम को नियुक्त किया गया है । सिंचाई विभाग ने 18 स्थलों को चिह्नित किया है, जहां से टूटने की संभावना हो सकती है, उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है ।

अभी आर्मी को कहीं नहीं लगाया गया है

जिला कलक्टर ने बताया की आर्मी को अभी फिलहाल जिले में कहीं नहीं बुलाया गया है, सुरक्षात्मक दृष्टि से उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण किया है। आर्मी के संसाधनों का जायजा लिया गया है, जरूरत पड़ने पर 2 घंटे में आर्मी को लगाया जा सकेगा। तीनों ब्लॉक के लिए एक एक आर्मी की यूनिट को स्टैंडबाय पर रखा है । जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, 2-2 एसडीआरएफ की टीम टिब्बी, पीलीबंगा, हनुमानगढ़ लगाई गई है और 1 एनडीआरएफ की टीम को हनुमानगढ़ में रिजर्व रखा गया है, 2 और एसडीआरएफ की टीम अजमेर और जयपुर से बुलाई गई है, और 2 एनडीआरएफ की टीम स्टैंडबाय पर है । तटबंधों की निगरानी के लिए एसडीएम लगाए गए है, भोजन और राहत केंद्र के लिए सीईओ जिला परिषद को नियुक्त किया गया है । दवाइयों और मेडिकल टीम के लिए सीएमएचओ और एसीएमएचओ, मिट्टी के कट्टो के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए है। डीएसओ को पेट्रोल और डीजल को आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है । शाम को 5 बजे वीसी से व्यवस्थाओं का रिव्यू किया जाएगा
ओटू हैड से 20 हजार क्यूसेक से अधिक मात्रा में पानी रिलीज होने पर संवेदनशील क्षेत्र के लोगों को रिलीफ सेंटर में भेजा जाएगा । घग्घर से आईजीएनपी में पानी डालने का प्रयास है, जीडीसी में 13 हजार क्यूसेक और नाली में 5 हजार क्यूसेक से अधिक पानी बढ़ता है, तो लोगों को शिफ्ट किया जायेगा । जिला कलक्टर ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए की प्रत्येक घंटे पानी की वस्तुस्थिति से अपडेट करें।

स्कूलों में छूटी घोषित

पानी की अत्यधिक आवक के चलते सुरक्षा की दृष्टि से जिले के टिब्बी, हनुमानगढ एवं पीलीबंगा ब्लॉक के सभी राजकीय/गैर – राजकीय विद्यालयों को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। इन सभी विद्यालयों के स्टॉफ को निर्धारित समय अनुसार संस्थान में उपस्थिति होना होगा। बाढ़ की स्थिति में अपने कार्य स्थल तक न पहुंच पाने की स्थित में अपने उच्च अधिकारियों से निर्देश लेंगे ।

24 घण्टे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप और राशन के दुकानदार आरक्षित रखेंगे सामग्री

बाढ़ पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार आपदा की स्थिति को देखते हुये जिले में स्थित पेट्रोल पम्प 24 घण्टे खुले रखकर पेट्रोल एव डीजल की मात्रा को आरक्षित करेंगें एवं जिले की समस्त राशन की दुकानों की खाद्य सामग्री को भी आरक्षित रखें।

Related posts

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बड़हरा और आरा विधानसभा क्षेत्रों के बी.एल.ओ की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

हर गाँव में बैंकिंग सुविधा होगी वर्ष 2024 तक : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,33000 सीएफटी बालू जप्त।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : अक्षय तृतीया पर 85 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया आशीर्वाद।

rktvnews

पटना:’अटल साहित्यकार सम्मान’ से विभूषित हुए बिहार के हिन्दी-सेवी।

rktvnews

Leave a Comment