RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जनसंपर्क अलंकरण समारोह- आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को मिला ’जनसंपर्क श्री’ पुरस्कार, बेहतर प्रशासन के साथ पीआर में मास्टर स्ट्रोक, पद्मश्री अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन सहित 24 विभूतियां हुई सम्मानित।

जयपुर/राजस्थान 09 जुलाई। पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ने रविवार को आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को ’जनसंपर्क श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में जनसंपर्क सहित विभिन्न सेवाओं में अनुकरणीय कार्य करने वाली 24 विभूतियों को सम्मानित किया।
अरोड़ा की ओर से बीएल स्वामी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। सोसायटी के महासचिव अरुण जोशी ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा को जनसंपर्क विशेषाधिकारी (मुख्यमंत्री) फारुख आफरीदी को लाइफ टाइम अचीवमेंट तथा जाने-माने गजल गायक पद्मश्री अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को विशिष्ट अलंकरण प्रदान किए गए।
समारोह के मुख्य अतिथि राजसीको के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा रहे एवं अध्यक्षता हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर प्रोफेसर सुधि राजीव ने की। समारोह में की नोट स्पीकर पूर्व आईएएस मनोज कुमार शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाली 24 विभूतियों को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उदयपुर के संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, तिलक पालावत, स्वर्गीय गोवर्धन लाल पाराशर के प्रतिनिधि, स्वर्गीय कमलनयन शर्मा के प्रतिनिधि, डॉक्टर नरोत्तम शर्मा, श्री दिग्विजय डाबरिया, श्री उम्मेद राज जैन, डॉ कृति भारती, आशीष जैन पीआरओ, श्वेता पचौरी, आकांक्षा पालावत पीआरओ, विनायक शर्मा, तरुण टाक, महेश कचोलिया, शैलेंद्र शर्मा, आशीष, अमन, हिमांशु पाटनी, रेखा चटर्जी, मनोज भारद्वाज, सीमा राज, चंद्रशेखर एपीआरओ, स्निग्धा शर्मा तथा लिपि सिंघल को भी सम्मानित किया गया।

Related posts

सिलवासा में 51 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का विराट आयोजन,श्री जीयर स्वामी सैकड़ों भक्तों संग रवाना।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जौनमाना के तालाब का किया स्थलीय निरीक्षण!ग्राम पंचायत सचिव पाए गए अनुपस्थित जिलाधिकारी ने कार्यवाही के दिए निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के हणोल गांव में ‘आत्मनिर्भर हणोल महोत्सव–2026’ में भाग लिया।

rktvnews

नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एकीकृत चिकित्सा विभाग का उद्घाटन किया गया

rktvnews

भोजपुर: भाकपा माले का 14 वा आरा नगर सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त का रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment