RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

मुख्यमंत्री चौहान ने औबेदुल्लागंज के 250 स्कूली बच्चों के साथ किया पौध-रोपण।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 09 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स, भोपाल स्थित उद्यान में आज बरगद, नीम, महुआ और करंज के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ आज रायसेन जिले के बच्चों ने पौध-रोपण किया। इनमें ब्राइट विद्यालय औबेदुल्लागंज, क्राइस्ट विद्या भवन, चाणक्य विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर, औबेदुल्लागंज के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राएँ शामिल हैं। बच्चों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ फोटो खिंचवाए और सेल्फी भी ली। प्रसन्न और उत्साहित बच्चों ने कहा कि “हमारे मामा सबसे अच्छे।” बच्चे जनजाति संग्रहालय देखने भोपाल आए थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति लागू की है। नीति में ऐसी गतिविधियों पर भी जोर दिया गया है, जिसमें बच्चे विद्यालय और किताबों से कुछ समय बाहर निकल कर विभिन्न संग्रहालय, स्मारक और प्राकृतिक मनोरम स्थल देखें, जिससे वे व्यावहारिक जीवन के साक्षी भी बनें।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ अन्य समाजसेवियों ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ आज योगेन्द्र कुमार, अरुण कुमार लोधी, नागेन्द्र शुक्ला, आशीष महावर, बालाघाट के कार्यकर्ता जितेन्द्र गौतम, रवीना गौतम, रवीन्द्र सोनवाले, राजेश रहंगडाले एवं छिंदवाड़ा के रामवतार दांगी, प्रदीप सिंह ठाकुर, चेतना रघुवंशी, अभिलाषा दांगी ने भी पौधे लगाए। पौध-रोपण करने वाले अन्य लोगों में बाला सैनी, यश अग्रवाल, विनोद नागर, नीलेश वैष्णव, रितिक सेन, जयप्रकाश शर्मा, अम्बर शर्मा, पूजा लोधी, नीतेश अरोरा और राजेश शर्मा आदि शामिल थे।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से किडनी के रोग के लिए सहायता राशि प्राप्त करने वाली बबीता ने परिजन के साथ पौध-रोपण किया। बबीता ने उपचार के लिए मिली मदद से नया जीवन प्राप्त किया है। बबीता ने उपचार सहायता के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना।

Related posts

भोजपुर:नीतीश कुमार का जन्मदिन मना,मुख्यमंत्री की नीतियों से लाखों-करोड़ों युवाओं ने अपना सपना साकार किया : डा विकास कुमार

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

बागपत:अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 18 मई पर विशेष:म्यूजियम की वीरान शांति ने मुझसे कई सवाल पूछे..

rktvnews

पटना:गुणवत्तापूर्ण और मूल्यवान जीवन के अप्रतिम आदर्श थे ‘जगतबंधु’ : डॉ सुलभ

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदार नाथ सिंह के निधन पर जताया शोक।

rktvnews

Leave a Comment