RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

जिलाधिकारी ने अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई का किया उद्घाटन।

बक्सर/बिहार 06 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा नावानगर प्रखंड अंतर्गत आथर ग्राम में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन एवं मध्य विद्यालय वासुदेवा के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का कुल लागत 750000 है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत गांव से निकलने वाले सूखा एवं गीला कचरा को अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के माध्यम से सभी तरह के कचरे को अलग-अलग चेंबर में रखकर कचरा का निस्तारण किया जाएगा। अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई में कुल 15 वार्ड में 30 स्वच्छता कर्मियों के द्वारा पैडल रिक्शा से कचरा का उठाव एवं उसका पृथक्करण का कार्य किया जाएगा। अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई पर कार्यरत कर्मियों की संख्या 4 है। अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई पर 15 पैडल रिक्शा (प्रत्येक वार्ड के लिए एक) एवं एक ई रिक्शा का उपयोग कचरा उठाने में किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जल जीवन हरियाली अंतर्गत मध्य विद्यालय वासुदेवा में वृक्षारोपण भी किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा नावानगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम अतिमी में सौमरिया देवी, पति मकर मुसहर एवं लगमी देवी, पति चितकाबर मुसहर के बकरी शेड निर्माण का उद्घाटन किया गया। दोनों बकरी शेड निर्माण की प्राक्कलित राशि 78951 एवं 78423 है। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा नावानगर प्रखंड में अवस्थित आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में काउंटर पर जाति आवास एवं आय से संबंधित आवेदनों का जांच किया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को ससमय आए हुए सभी आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अंचल कार्यालय को नए भवन में एक सप्ताह के अंदर संचालित कराने का निर्देश दिया गया।

Related posts

हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान व रौशनी से जगमग हुए शिवालय।

rktvnews

हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अगले महीने ले जाएगा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन: डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से बात की।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त से जुनियर इंडिया बैंडमिंटन कोच सचिन राणा ने की मुलाकात।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय को इस बजट में जितने अवसर मिले हैं, उतनी ही जिम्मेदारी भी मिली है: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment